Rahul Gandhi Press Conference over CEC Row

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने वोट के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग का रुख अलग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव प्रक्रिया और वोट के अधिकार पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग पहले ही इससे जुड़े आरोपों को खारिज कर चुका है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने वोट के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग का रुख अलग

Rahul Gandhi Press Conference over CEC Row

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रक्रिया और वोट के अधिकार को लेकर सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े एसआईआर विवाद के बीच उन्होंने लोकतंत्र में वोट की अहमियत पर जोर दिया। राहुल ने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग भी की। हालांकि चुनाव आयोग इससे पहले इसी  विवाद से जुड़े आरोपों को खारिज कर चुका है।

वोट की अहमियत पर क्या बोले राहुल

राहुल गांधी का कहना था कि वोट देश के लोकतंत्र की बुनियाद है। उनके अनुसार इस बुनियाद की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने कहा कि वोट कमजोर होगा तो संविधान की ताकत पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में गड़बड़ी हुई तो  उससे चुने गए प्रतिनिधियों और उनके बताए कानूनों की वैधता पर भी सवाल उठते हैं। राहुल ने इसे नागरिकों के अपना नेता चुनने के अधिकार से जोड़कर देखा।

एंटी इनकंबेंसी पर सवाल उठाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने चुनाव  नतीजों के पैटर्न पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत में सरकारों के खिलाफ आमतौर पर सत्ता विरोधी लहर दिखती है। इंदिरा गांधी का उदाहरण देतेत हुए उन्होंने याद दियालाया कि बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी वे चुनाव हार गई थीं। उनका सवाल था कि बीजेपी के मामले में यह लहर क्यों असर नहीं दिखाती। राहुल ने माना कि कोई नेता लोकप्रिय हो सकता है। लेकिन उनके अनुसार इस पैटर्न को समझना उनके लिए आसान नहीं है।

ज्ञानेश कुमार पर राहुल की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। उन्होंने दावा किया कि आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता के अनुसार इस मामले में पहले पत्र लिखा था। लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी आधार पर उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने को कहा है।

आयोग का पक्ष क्या है? 

एक सावल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तीन साल से वोट चोरी की बात उठा रही है। उनका दावा है कि अब आयोग खुद भी एक तरह से यह बात मान रहा है। दूसरी तरफ चुनाव आयोग एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में लगे आरोपों को खारिज कर चुका है। आयोग का कहना हाँ कि किसी लोकतांत्रिक संस्था में अलग-अलग राय होना फैसले की प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आयोग या सरकार की अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026