भरतपुर में क्रेशर विवाद में हिंसा

राजस्थान: क्रेशर विवाद में BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, गांव में पुलिस तैनात

 राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ। जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

By : स्वदेश डेस्क
राजस्थान: क्रेशर विवाद में BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, गांव में पुलिस तैनात

भरतपुर।  राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार शाम हिंसक हो गया। भौंड़ा गांव में बयाना से भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर लाठी-पत्थरों से हमला किया गया,  गंभीर रूप से घायल भड़ाना को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

क्रेशर प्लांट पर क्या हुआ?

परिजनों के मुताबिक, अतर सिंह भड़ाना रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव स्थित क्रेशर लीज पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उनकी पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि 70 से 80 लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, क्रेशर प्लांट को दोबारा शुरू करने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और संचालक पक्ष के बीच लंबे समय से तनाव था। घटना के दौरान दोनों पक्षों के  बीच झड़प हुई। पुलिस ने बताया कि भड़ाना और उनके सहयोगी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन भड़ाना की जान नहीं बच सकी।  

चार साल से चल रहा था विवाद

पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रेशर प्लांट और वहां तक जाने वाले रास्ते को लेकर करीब चार साल से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेशर संचालन के लिए चारागाह भूमि का इस्तेमाल किया जा रहा था और अवैध खनन भी हो रहा था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है ।

अतर सिंह भड़ाना वर्ष 2003 में भाजपा के टिकट पर बयाना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद परिवार और समर्थकों में शोक है। उनका अंतिम संस्कार हरियाणा के  फरीदाबाद जिले के पाली गांव में किए जाने की जानकारी परिवार की ओर से दी गई है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026