Raksha Bandhan Special Trains

Festival Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात, दिल्ली-कानपुर समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, बनारस और झांसी समेत कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Festival Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात, दिल्ली-कानपुर समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें

Festival Train News

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। कुछ ट्रेनें 25 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं, जबकि कुछ का संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा। कई ट्रेनें 31 अगस्त के बाद भी निर्धारित तारीखों तक चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक स्रोतों से ट्रेन का शेड्यूल, स्टॉपेज और अन्य जानकारी जरूर जांच लें।

रक्षाबंधन पर कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 02275/02276 सूबेदारगंज से 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। वापसी में शकूरबस्ती से 26, 29 और 31 अगस्त को इसका संचालन होगा। इस ट्रेन के कुल 3 फेरे होंगे।
ट्रेन संख्या 04147/04148 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 26 अगस्त को सूबेदारगंज से और 27 अगस्त को शकूरबस्ती से चलेगी। इसके कुल 1 फेरे होंगे।
ट्रेन संख्या 04163/04164 भी सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच चलेगी। यह 27 अगस्त को सूबेदारगंज और 28 अगस्त को शकूरबस्ती से रवाना होगी।

झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 01901/01902 झांसी से 27 और 28 अगस्त को चलेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन से भी 27 और 28 अगस्त को इसका संचालन होगा।
ट्रेन संख्या 01903/01904 झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल झांसी से 26 और 30 अगस्त को तथा निजामुद्दीन से 27 और 31 अगस्त को चलेगी।

खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 01913/01914 खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। वापसी में निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को ट्रेन का संचालन होगा।

गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच भी स्पेशल ट्रेन

गाजियाबाद-अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन 04412/0411 दोनों शहरों के बीच 27 और 28 अगस्त को चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में इन तारीखों पर संचालित होगी।

नई दिल्ली-कानपुर के बीच अतिरिक्त ट्रेन

नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 02456/02455 नई दिल्ली से 28, 29 और 31 अगस्त तथा 2 और 4 सितंबर को चलेगी। कानपुर सेंट्रल से भी इन तारीखों पर ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 02458/02457 आनंद विहार से 30 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को चलेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल से भी इन्हीं तारीखों पर ट्रेन चलेगी।

निजामुद्दीन-मथुरा स्पेशल ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन-मथुरा स्पेशल ट्रेन 04410/04409 दोनों दिशाओं में 27 और 28 अगस्त को चलेगी।

झांसी-खुर्जा स्पेशल ट्रेन का भी संचालन

झांसी-खुर्जा स्पेशल ट्रेन 01929/01930 का संचालन 4 सितंबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। वापसी में खुर्जा से यह ट्रेन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इस ट्रेन के कुल 13 फेरे होंगे।

प्रयागराज-बनारस और सूबेदारगंज-औड़िहार ट्रेनें

प्रयागराज-बनारस स्पेशल ट्रेन 0915/0916 का संचालन 29 अगस्त तक किया जाएगा। इस ट्रेन के कुल 32 फेरे होंगे।

सूबेदारगंज-औड़िहार स्पेशल ट्रेन 01917/01918 भी 29 अगस्त तक चलेगी। वापसी में औड़िहार से इसका संचालन 30 अगस्त तक किया जाएगा। इस ट्रेन के कुल 32 फेरे होंगे।

यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और स्टॉपेज की जानकारी रेलवे के आधिकारिक स्रोत से जरूर जांच लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026