रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ में ट्रक और पिकअप की टक्कर से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतक बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य थे, जो बिहार के कार्यक्रम में जा रहे थे।

By : नरेंद्र कुमार
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर कोयला लदे एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल पहुंचने पर 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में 8 लोग सवार थे। सभी रामगढ़ क्षेत्र से बलसगरा की ओर जा रहे थे, जहां से उन्हें अपने अन्य साथियों को लेकर बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था।बताया जा रहा है कि सामने से आ रहा कोयला लदा ट्रक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए।

सड़क पर बिखर गए बैंड-बाजे

हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। पिकअप में रखा बैंड, ड्रम और अन्य संगीत उपकरण सड़क पर बिखर गए। कई शव वाहन के भीतर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला।

चश्मदीद ने सुनाई हादसे की भयावह कहानी

स्थानीय निवासी तबरेज आलम ने बताया कि वह मुहर्रम जुलूस देखकर घर लौट रहे थे, तभी जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि ट्रक और पिकअप की टक्कर हो चुकी थी। उनके अनुसार, वाहन में सवार लोग बुरी तरह घायल थे। कुछ लोग मदद और पानी मांग रहे थे। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर दबे हुए थे। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

अस्पताल में 7 को मृत घोषित किया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, अस्पताल लाए गए 8 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी थी। एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, लेकिन उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अनोद कुमार (31), मरांगमर्चा

  • हेमंत कुमार महतो (25), बलसगरा

  • पप्पू करमाली (18), मरांगमर्चा

  • पवन करमाली (23), मरांगमर्चा

  • अशोक (45), मरांगमर्चा

  • शक्ति (34), मरांगमर्चा

  • डेविड करमाली (34), मरांगमर्चा

  • मनीष कुमार (22), दाढ़ी, हजारीबाग

हादसे के बाद सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

चालक फरार, जांच शुरू

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और चालक की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कॉलेज बस अनियंत्रित होकर सड़क...

Oct 27, 2026
Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार भाटापारा के सिमगा में सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं।<br/>

Oct 26, 2026