रेपो दर में कटौती, सस्ते हो सकते हैं घर, व्यक्तिगत और वाहन लोन, GDP वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत करने

रेपो दर में कटौती, सस्ते हो सकते हैं घर, व्यक्तिगत और वाहन लोन, GDP वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत करने का अनुमान

RBI ने रेपो दर में 25 बीपीएस की कटौती कर इसे 6% किया है। घर, व्यक्तिगत और वाहन लोन सस्ते होने की उम्मीद है।

By : Gurjeet Kaur
रेपो दर में कटौती, सस्ते हो सकते हैं घर, व्यक्तिगत और वाहन लोन, GDP वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत करने का अनुमान

RBI Repo Rate Cut News : RBI ने रेपो दर में 25 बीपीएस की कटौती कर इसे 6% किया है। घर, व्यक्तिगत और वाहन लोन सस्ते होने की उम्मीद है। GDP वृद्धि अनुमान 6.7% से घटकर 6.5% हो गई है। ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक अनिश्चितता के बीच नीति रुख 'उदार' किया गया है।

RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो दर में कटौती की है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 9 अप्रैल को अपनी नीति समीक्षा में रेपो दर में 25 आधार अंकों (bps) की कटौती करके इसे 6 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। रेपो दर में कटौती के साथ ही आने वाले दिनों में घर (Home), व्यक्तिगत (personal), वाहन (vehicle) लोन और जमा दरों पर ब्याज दरों में कमी आने की संभावना है। दर निर्धारण समिति ने मौद्रिक नीति के रुख को उदार (Accommodative stance) कर दिया है - जो रेपो दर में और कटौती का संकेत है।

MPC ने 2025-26 में GDP वृद्धि दर को पहले अनुमानित 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया है। MPC ने कहा कि 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। छह सदस्यीय एमपीसी ने यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में पारस्परिक शुल्कों की घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच लिया।

वित्त वर्ष 26 की शुरुआत चिंताजनक :

दरों में कटौती इस आशंका के मद्देनजर की गई है कि, उच्च टैरिफ दरों से मुद्रास्फीति, व्यापार तनाव में वृद्धि और विश्व अर्थव्यवस्था में कम विकास हो सकता है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​ने कहा कि, "वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण तेजी से बदल रहा है। वित्त वर्ष 26 की शुरुआत चिंताजनक रही है।"

लगातार दूसरी बार रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती :

मुद्रास्फीति में गिरावट के बाद आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने नीति में लगातार दूसरी बार रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की। फरवरी की मौद्रिक नीति में, एमपीसी ने लगभग पांच वर्षों में पहली बार रेपो दर को 25 बीपीएस घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था।

संबंधित सामग्री

RBI का नया डेटा सेंटर शुरू, डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सुरक्षा को क्या होगा फायदा?

RBI का नया डेटा सेंटर शुरू, डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सुरक्षा को क्या होगा फायदा?

पीएम मोदी ने ओडिशा के जटनी में RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। जानिए इससे डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग सुरक्षा और रिसर्च को क्या फायदा होगा।

Oct 25, 2026
RBI Transaction Warning: RBI की सख्त चेतावनी, अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करें!

RBI Transaction Warning: RBI की सख्त चेतावनी, अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करें!

आरबीआई ने अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करने की चेतावनी दी है। संस्था के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है और जमा राशि बीमा सुरक्षा के दायरे में नहीं आएगी।

Oct 25, 2026
Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

दीवाली से पहले ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। सिरोल के कारखाने से 58 और मुरार की दो दुकानों से 8 गन जब्त हुई। सीएम मोहन के निर्देश के बाद कार्रवाई हुई।

Oct 24, 2026
RBI ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट, 5.50% हुई; EMI पर पड़ेगा असर

RBI ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट, 5.50% हुई; EMI पर पड़ेगा असर

The RBI has raised the repo rate by 0.25% to 5.50%, marking its first increase in four years, affecting loans and EMIs.

Oct 07, 2026
RBI आज रेपो रेट पर लेगा फैसला, बढ़ी तो महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI आज रेपो रेट पर लेगा फैसला, बढ़ी तो महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI की MPC आज रेपो रेट पर फैसला लेगी, जिससे होम और कार लोन की EMI में वृद्धि हो सकती है। बढ़ी हुई दरें आर्थिक प्रवाह को प्रभावित करेंगी।

Oct 07, 2026