RBI Warns Against Unfeeding World Bank Dealings

RBI Transaction Warning: RBI की सख्त चेतावनी, अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करें!

आरबीआई ने अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करने की चेतावनी दी है। संस्था के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है और जमा राशि बीमा सुरक्षा के दायरे में नहीं आएगी।

By : स्वदेश डेस्क
RBI Transaction Warning: RBI की सख्त चेतावनी, अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक के साथ लेन-देन न करें!

RBI Warning for transaction

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सार्वजनिक सूचना में लोगों को अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक नामक संस्था के साथ लेन-देन करने के प्रति आगाह किया है। आरबीआई ने कहा है कि इस संस्था के पास कोई बैंकिंग लाइसेंस नहीं है और इसमें जमा की गई राशि देश की जमा बीमा प्रणाली के तहत सुरक्षित नहीं है।

कानपुर विभाग के नोटिस में क्या कहा गया

आरबीआई के पर्यवेक्षण विभाग, कानपुर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस संस्था का बैंक शब्द का उपयोग बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के खंड सात का उल्लंघन करता है। नोटिस में इस संस्था की वेबसाइट की पहचान unfeedingworld-bank.com के रूप में की गई है और बताया गया है कि इसे केंद्रीय बैंक से बैंकिंग कारोबार करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

नहीं है बैंकिंग लाइसेंस

नोटिस में कहा गया है, उक्त संस्था को न तो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बी.आर अधिनियम, 1949 के तहत कोई बैंकिंग लाइसेंस जारी किया गया है और न ही इसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग कारोबार करने के लिए अधिकृत किया गया है।

जमा राशि पर बीमा सुरक्षा नहीं

आरबीआई ने यह भी चेतावनी दी है कि ग्राहकों द्वारा इस संस्था के पास जमा की गई कोई भी राशि, जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) की बीमा सुरक्षा के दायरे में नहीं आएगी। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी इस संस्था के साथ वित्तीय लेन-देन करेगा वह ऐसा अपने जोखिम और जिम्मेदारी पर करेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026