Gwalior Police seized 66 carbide guns

Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

दीवाली से पहले ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। सिरोल के कारखाने से 58 और मुरार की दो दुकानों से 8 गन जब्त हुई। सीएम मोहन के निर्देश के बाद कार्रवाई हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

Gwalior Police Seized Carbide Gun

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में त्योहारों से ठीक पहले ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। सिरोल के एक कारखाने और मुरार क्षेत्र की दो दुकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 66 कार्बाइड गन जब्त की है। कार्बाइड गन के खिलाफ प्रदेश में हुई बड़ी कार्रवाइयों में इसे गिना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेज हुआ अभियान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस ने त्योहारों के दौरान अवैध और खतरनाक गतिविधियों पर कार्रवाईि तेज कर दी है। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें हार्डवेयर दुकानों, फैब्रिकेशन यूनिट और कैल्शियम कार्बाइड बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है।

सिरोल के कारखाने में मिलीं 58 गन

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरोल चौराहे के पास मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स कनाम के कारखाने में बड़ी संख्या में कार्बाइड गन बन रही हैं। सिरोल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वहां पहुंचकर जांच की। कारखाने में तैयार हालत में 47 सिंगल, 10 डबल और एक पांच वाली गन मिली। इस तरह जांच में कुल 58 गन बरामद हुईं। मौके से पोटास के पांच पैकेट भी मिले।

इन पर कार्रवाई हुई

पुलिस ने कारखाने के संचालक रमन ओझा, निवासी शिवनगर, सिरोल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने पर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारखाने का निरीक्षण किया। बरामद सामान की जानकारी ली और थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुरार की दो दुकानों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान मुरार थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घासमंडी क्षेत्र की दो दुकानों पर दबिश दी। अनिल झा की दुकान से 6 गन और काले खान की दुकान से 2 गन जब्त की गईं। दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुरार थाने में कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने लोगों से कहा है कि कार्बाइड गन से गंभीर हादसा हो सकता है और चोट लगने का खतरा रहता है। लोग खुद इसका इस्तेमाल न करें और  बच्चों को भी ऐसी खतरनाक चीजों से दूर रखें। पुलिस ने साफ किया है कि कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026