Bjp state president Archana Gupta press meet

'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर अस्थिरता फैलाना चाहता है विपक्ष', रोहतक में बोलीं BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोहतक में कहा कि विपक्ष झूठ फैलाकर संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। 1 नवंबर को रोहतक में नितिन नबीन पदयात्रा में शामिल होंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
'संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर अस्थिरता फैलाना चाहता है विपक्ष', रोहतक में बोलीं BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

BJP State President Archna Gupta Jab at congress

अरुणेश झा, रोहतक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के नेता झूठ और भ्रामक प्रचार के जरिए देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल बनाना चाहते हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और देश की सेनाओं पर सवाल उठाकर जनता का भरोसा कमजोर करने की कोशिश हो रही है। गुप्ता ने यह भी बताया कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर रोहतक में होने वाली पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे।

ईवीएम और चुनाव आयोग पर विपक्ष को घेरा

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपक्षी नेता हर रोज एक नया झूठ लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी ईवीएम को लेकर भ्रम फैलाया जाता है। विपक्षी दल जब चुनाव जीतते हैं तो उन्हें ईवीएम सही लगती है, लेकिन हारने पर वही ईवीएम उनके लिए ब्लैक बॉक्स बन जाती है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के इस्तेमाल की शुरुआत राजीव गांधी के शासनकाल में हुई थी। इसके बावजूद कांग्रेस आज उसी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है।

एसआईआर पर कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप

डॉ. गुप्ता ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण सहमति से शुरू की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन झूठ और भ्रम फैलाकर संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े करना उचित नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों और सच्चाई के साथ जनता के बीच जाएंगे और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देंगे।

हरियाणा दिवस पर रोहतक और फरीदाबाद में पदयात्राएं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत हरियाणा में व्यापक स्तर पर पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रोहतक में पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। यह पदयात्रा जाट शैक्षणिक संस्था से शुरू होकर डी-पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्न होगी।

इसी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में पदयात्रा में शामिल होंगे, जबकि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करनाल में पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अमित शाह अंबाला में 1857 की क्रांति के अनगिनत गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्ष को समर्पित शहीदी स्मारक का लोकार्पण करेंगे।

पदयात्रा में ये नेता भी होंगे शामिल

डॉ. गुप्ता ने बताया कि रोहतक की पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह सहित वरिष्ठ नेता एवं पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे। दीपावली के बाद 9 नवंबर से प्रदेशभर में पदयात्राओं का सिलसिला फिर शुरू होगा। विधानसभा स्तर पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कामों पर बोलीं गुप्ता

हरियाणा दिवस पर किसी नई घोषणा से जुड़े सवाल पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विषय है। मुख्यमंत्री गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने, नए उद्योग स्थापित करने और लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुंचाने सहित अनेक क्षेत्रों में सरकार लगातार कार्य कर रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, चेयरमैन अमरपाल राणा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक और जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026