संशोधित भारतीय समाज ने भारत का नाम रौशन किया- प्रधानमंत्री मोदी

संशोधित भारतीय समाज ने भारत का नाम रौशन किया- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका में रह रहे पटेल समुदाय के लोगों से भारतीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

By : Swadesh Digital
संशोधित भारतीय समाज ने भारत का नाम रौशन किया- प्रधानमंत्री मोदी

संशोधित भारतीय समाज ने भारत का नाम रौशन किया- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका में रह रहे पटेल समुदाय के लोगों से भारतीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। अमेरिका स्थित सौराष्ट्र पटेल कल्चरल समाज के कैलीफोर्निया में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों को 'होटल, मोटल पटेल वाला समाज' के नाम से जाना जाता है। इसलिए आप लोग भारतीयों के अलावा 5 विदेशी लोगों को प्रेरित करें कि वे भारत को देखने जाएं।

गुजराती भाषा में दिए गए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत के मिट्टी में जन्मे लोग जहां-जहां भी गए, वहां उन्होंने पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति की सुगंध फैलाने बहुत बड़ा योगदान दिया। मोदी ने कहा कि पिछले पांच-सात दशकों में भारत को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के अनेक प्रयास हुए, इसके बावजूद यह दिखता है कि आतंकवाद के मोर्चे पर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। यह उन सब भारतीय के परिश्रम का प्रतिफल है जो अनेक देशों में रह रहे हैं और वहां अपने कार्य और व्यवहार से भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। वहां के स्थानीय समाज के लिए भारतीय समाज कभी समस्या नहीं बना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व मानचित्र पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। अब लोगों को भी यह महसूस होने लगा है कि भारतीय पासपोर्ट की महत्ता बढ़ रही है। विश्व के अनेक देश भारत के साथ मजबूत संबंध जोड़ने को आतुर हैं। अन्तरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना और उसका मुख्यालय भारत में बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में ही प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के तत्व मौजूद हैं।

महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए मोदी ने कहा कि उनका चिंतन और दर्शन विश्व भर के मानव मात्र के कल्याण का दर्शन है। इसे विश्व भर में पहुंचाने में कुछ कमी रह गई है। उनकी 150वीं जन्म जयन्ती पर हम भारतीयों का कर्तव्य है कि उनके विचार और दर्शन को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाएं। गांधी जी का चिंतन की विश्व की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने भारतीय समाज से आग्रह किया कि उनकी नई पीढ़ी गांधी को जाने और वे विश्व से गांधी को परिचित कराएं।

सरदार पटेल को लौह पुरुष बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके जैसा अब दूसरा कोई नहीं होगा। उन्होंने भारत को जोड़ने का काम किया। हमने वर्षों बाद भारत को आर्थिक रूप से एक करने के लिए, वन नेशन वन टैक्स की अवधारणा पर काम करते हुए जीएसटी लागू किया। शुरुआती कठिनाईयों के बावजूद आज यह कर प्रणाली जितनी सफलता से लागू है उससे विश्व भी आश्चर्य कर रहा है। भारत के उत्तरोत्तर विकास के लिए लाई गई अनेक योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भले आप भारत में एक डॉलर भी निवेश न करें पर आप लोगों से कहें कि वे भारत को देखने जाएँ।





संबंधित सामग्री

ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

लूला की जीत से लैटिन अमेरिका में नई राजनीतिक दिशा के संकेत मिले हैं, जबकि इजराइल में अरब दल सरकार गठन के लिए संभावित किंगमेकर बनकर उभरे हैं।

Oct 31, 2026
PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के चिंतन शिविर का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। दो दिन चलने वाले इस चरण में 67 मंत्री चार समूहों में मंथन करेंगे।

Sep 30, 2026
कृषि भवन व शास्त्री भवन- हरित क्रांति की गूंज और गुजराल के रंग

कृषि भवन व शास्त्री भवन- हरित क्रांति की गूंज और गुजराल के रंग

कृषि भवन और शास्त्री भवन, जो दशकों से राजधानी के दिल में खड़े थे, अब इतिहास के पन्नों में चले जाएंगे।

Sep 24, 2026
US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूयॉर्क में करीब 3 घंटे की बातचीत हुई। ईरान ने शर्त में कहा दबाव घटे तो सात दिन में होर्मुज खोलेंगे। ट्रंप ने डील या तबाही की चेतावनी भी दी।

Sep 23, 2026
सऊदी अरब जाने वालों के लिए US की चेतावनी, Level 3 एडवाइजरी जारी; यमन बॉर्डर पर No Travel

सऊदी अरब जाने वालों के लिए US की चेतावनी, Level 3 एडवाइजरी जारी; यमन बॉर्डर पर No Travel

अमेरिका ने सऊदी अरबके लिए लेवल 3 ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। साथ ही अपने नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहा है। यमन सीमा क्षेत्र के लिए लेवल 4 यानी डू नॉट ट्रेवल चेतावनी दी गई है।<br/>

Sep 16, 2026