US Saudi Travel stop advisory: level 3 alert issue

सऊदी अरब जाने वालों के लिए US की चेतावनी, Level 3 एडवाइजरी जारी; यमन बॉर्डर पर No Travel

अमेरिका ने सऊदी अरबके लिए लेवल 3 ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। साथ ही अपने नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहा है। यमन सीमा क्षेत्र के लिए लेवल 4 यानी डू नॉट ट्रेवल चेतावनी दी गई है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
सऊदी अरब जाने वालों के लिए US की चेतावनी, Level 3 एडवाइजरी जारी; यमन बॉर्डर पर No Travel

US advisory to travel in saudi arabia

विदेश। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब यात्रा की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को सतर्क किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 15 सितंबर 2026 को सऊदी अरब के लिए लेवल 3 यानी रिकंसीडर ट्रेवल एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों, हूती खतरे, आतंकवाद और क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़े जोखिमों का हवाला दिया गया है।

यमन सीमा पर सबसे कड़ी चेतावनी

अमेरिका ने सऊदी अरब के यमन से लगते सीमा क्षेत्र को लेवल 4 यानी डू नॉट ट्रेवल श्रेणी में रखा है। अमेरिकी विदेश विभागि के अनुसार, यमन में सक्रिय सशस्त्र समूह सऊदी सीमा के शहरों और अन्य ठिकानों को ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से निशाना बना चुके हैं। सीमा के करीब रहने या जाने वाले लोगों के लिए खतरा अधिक बताया गया है।

अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के लिए यमन सीमा से 20 मील के दायरे में यात्रा पर रोक है। कतीफ में गैर जरूरी यात्रा की अनुमति नहीं है। वहीं, जिजान, असीर, नजरान और कतीफ जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत बताई गई है।

हूती हमलों के सात ईरानी हमलों का भी खतरा

एडवाइजरी में सऊदी अरब पर ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे का भी उल्लेख किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार ऐसे हमले शहरों, बुनियादी ढांचे, एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को प्रभावित कर सकते हैं। ईरान समर्थित हूती समूह ने भी सऊदी अरब को फिर निशाना बनाने की धमकी दी है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन और मिसाइलों का मलबा भी लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। खासकर सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों के आसपास रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाली जगहों को लेकर अलर्ट

अमेरिकी एडवाइजरी में आतंकवादी हमलों के जोखिम को भी रेखांकित किया गया है। संभावित निशानों में पर्यटन स्थल, बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल, होटल, परिवहन केंद्र, बाजार, शॉपिंग मॉल और बड़ी भीड़ वाली जगहें शामिल हैं। विदेश विभाग ने नागरिकों को स्थानीय हालात पर नजर रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। सऊदी अरब से व्यावसायिक उड़ाने संचालित हो रही है। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के कारण उड़ानों में महत्वपूर्ण व्यवधान आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026