सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित होगा- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित माना जाएगा। बिहार के रिश्वत मामले में आरोपी की बहाली पर भी उठाए सवाल।

By : हितेंद्र शर्मा
48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित होगा- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  सरकारी कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से जुड़े नियमों पर एक अहम बात कही है । कोर्ट के मुताबिक किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद अगर 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रखा जाता है,  तो लागू सेवा नियमों के तहत उसे स्वतः निलंबित माना जाता है। इसके लिए अलग से निलंबन आदेश जारी करना जरूरी नहीं है ।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने 6 नवंबर 2026 को बिहार के एक रिश्वत मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की । कोर्ट ने समस्तीपुर सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह की जमानत भी बहाल कर दी।

क्या है पूरा मामला?

विश्वजीत सिंह पर एक संविदा कर्मचारी का 36,421 रुपये का बकाया वेतन जारी करने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है ।  इस मामले में 2025 में बिहार के सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। 

गिरफ्तारी के बाद सिंह करीब 15 दिन न्यायिक हिरासत में रहे थे । इसके बाद सत्र अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी थी, हालांकि शिकायतकर्ता की याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने 1 जुलाई 2026 को उनकी जमानत रद्द कर दी थी। इसके खिलाफ सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ।

उसी अस्पताल में दोबारा तैनाती पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट का जमानत रद्द करने वाला आदेश निरस्त कर सत्र अदालत से मिली जमानत बहाल कर दी । पीठ ने कहा कि रिश्वत की रकम कम होना जमानत तय करने का प्रासंगिक आधार नहीं था लेकिन इस आधार पर जमानत रद्द करना भी उचित नहीं था।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सिंह की नौकरी से जुड़े एक दूसरे पहलू पर भी चिंता जताई । पीठ को बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में निलंबन रद्द कर दिया गया और उन्हें फिर उसी अस्पताल में उसी पद पर तैनात कर दिया गया । कोर्ट ने इस पर हैरानी जताते हुए बिहार सरकार से जल्द इस मामले को देखने और कानून के अनुसार जरूरी कदम उठाने की अपेक्षा की।

संबंधित सामग्री

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Amethi news, tonga disappearing, horse carriage, Ram Sumer tonga driver, Uttar Pradesh rural transport, traditional transport, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 10, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हथिनी का शव मिला। करंट से मौत की आशंका है। एक माह पहले भी इसी इलाके में करंट से हाथी मारा गया था। तब दो आरोपी पकड़े गए थे।

Nov 10, 2026
Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों की ओर से रखे गए रिटायर अफसरों और अन्य लोगों पर भी आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी।

Nov 10, 2026