हवाई किराये पर नए नियम, सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन

हवाई टिकट के मनमाने किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 16 नवंबर तक का समय

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हवाई किराये नियंत्रित करने वाले अंतिम नियम 16 नवंबर तक पेश करने को कहा। जानिए टिकटों की कीमतों को लेकर क्या है पूरा मामला।

By : स्वदेश डेस्क
हवाई टिकट के मनमाने किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 16 नवंबर तक का समय

हवाई टिकटों की कीमतों में भारी अंतर और अचानक बढ़ने वाले किराये को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 16 नवंबर तक अंतिम नियम पेश करने का निर्देश दिया है । शुक्रवार 16 अक्टूबर को हुई सुनवाई में केंद्र ने अदालत को बताया कि हवाई किराये नियंत्रित करने वाले नियमों को मंजूरी मिल चुकी है और इन्हें दो सप्ताह के भीतर प्रकाशित किया जाएगा यह मामला निजी विमान कंपनियों की किराया तय करने की व्यवस्था और यात्रियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से जुड़ी जनहित याचिका पर चल रही सुनवाई का हिस्सा है ।

सरकार ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि हवाई किराये से जुड़े नियमों को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है । सरकार इन्हें जल्द प्रकाशित करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि अगली सुनवाई तक अंतिम नियम अदालत के सामने रखे जाएं। 

इस मामले में अदालत पहले भी किराये में उतार-चढ़ाव पर चिंता जता चुकी है। अगस्त में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नियमों का पालन नहीं करने वाली विमान कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर उनकी उड़ानें  रोकने की बात कही थी।

यात्रियों को राहत मिल सकती है?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले अदालत को बताया था कि अंतिम नियम तैयार होने तक विमान कंपनियों को किराये को लेकर कार्यालयी निर्देश जारी किए जा रहे हैं,  लेकिन कंपनियां उनका पालन नहीं कर रही थीं। सरकार ने नियमों का मसौदा भी अदालत में पेश किया था।

अब सबकी नजर नए नियमों पर है, इनके प्रकाशित होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि टिकटों की कीमतों में अचानक होने वाली बढ़ोतरी किराये के अंतर और नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ क्या व्यवस्था  लागू होगी। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026