क्या हर नागरिक पत्रकार बन सकता है?

हर नागरिक पत्रकार बन जाए तो समस्याएं होंगी: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र पत्रकारों और रील बनाने वालों को पत्रकारिता से जुड़े अधिकार देने के सवाल पर विस्तृत जांच की जरूरत बताई। जानिए सुनवाई में क्या-क्या हुआ।

By : स्वदेश डेस्क
हर नागरिक पत्रकार बन जाए तो समस्याएं होंगी: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र पत्रकारों , फ्रीलांसरों और रील बनाने वालों के पत्रकारिता से जुड़े अधिकारों पर सुनवाई के दौरान कहा कि अगर हर नागरिक पत्रकार बनने का दावा करने लगे। तो इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं  अदालत ने इस मुद्दे पर विस्तार से विचार करने की जरूरत बताई।

यह मामला उन याचिकाओं से जुड़ा है, जिनमें विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की गई है ।

स्वतंत्र पत्रकारों को पहचान देने की मांग

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ से कहा कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र और फ्रीलांस पत्रकारों को प्रदर्शन स्थलों पर रिपोर्टिंग के दौरान मान्यता नहीं देती । उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की मान्यता पर जोर देती है। 

जयसिंह ने मांग की कि पत्रकारों के काम में बाधा नहीं डालने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रोटोकॉल बनाया जाए । उनके मुताबिक  नियोक्ता की ओर से जारी पहचान पत्र रखने वाले पत्रकारों को रिपोर्टिंग से नहीं रोका जाना चाहिए।

रील बनाने वालों और पत्रकारों में अंतर कैसे तय होगा?

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अगर हर व्यक्ति पत्रकार बनने लगे, तो इससे दूसरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि इस सवाल की विस्तृत जांच करनी होगी कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक को पत्रकार का दर्जा पाने का आधार देता है ।

सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार  मेहता ने भी डिजिटल दौर की चुनौती उठाई. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन रखने वाला कोई भी व्यक्ति खुद को स्वतंत्र पत्रकार बता सकता है, जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और कमाई के लिए सनसनीखेज वीडियो बना सकते हैं ।

अदालत की टिप्पणी का मतलब यह नहीं है कि हर नागरिक को रिपोर्टिंग से रोक दिया गया है। सुनवाई में मुख्य सवाल यह है कि स्वतंत्र पत्रकारों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो और पत्रकारिता के नाम पर मिलने वाली अतिरिक्त सुरक्षा के दायरे को किस तरह तय किया जाए। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026