पत्रकारिता की मान्यता पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: हर कंटेंट क्रिएटर को पत्रकारों जैसा संरक्षण नहीं मिल सकता

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वघोषित पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसा संरक्षण जरूरी नहीं। जानिए सुनवाई के दौरान अदालत ने क्या टिप्पणी की।

By : हितेंद्र शर्मा
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: हर कंटेंट क्रिएटर को पत्रकारों जैसा संरक्षण नहीं मिल सकता

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के बीच अंतर को लेकर अहम टिप्पणी की है, अदालत ने कहा कि खुद को पत्रकार बताने वाले सभी लोगों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसा संरक्षण नहीं दिया जा सकता । यह टिप्पणी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों की कवरेज के दौरान दिल्ली में पत्रकारों के साथ कथित ज्यादती से जुड़े मामले की सुनवाई में आई। 

गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने मौखिक टिप्पणी की कि स्वघोषित पत्रकारों को जरूरी नहीं कि वही सुरक्षा मिले, जो मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उपलब्ध होती है।  उन्होंने कहा कि पत्रकार का दर्जा कोई व्यक्ति खुद से तय नहीं कर सकता।

जस्टिस बागची के मुताबिक प्रिंट मीडिया, टीवी चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकारों की मान्यता और पंजीकरण के अपने आधार हो सकते हैं । लेकिन मौजूदा दौर में बड़ी संख्या में लोग खुद को पत्रकार बताने लगे हैं. ऐसे में सभी को एक समान संरक्षण देने का दावा नहीं किया जा सकता।

दिल्ली पुलिस भी उठा चुकी है सवाल

इससे पहले दिल्ली पुलिस भी प्रदर्शन के दौरान कवरेज करने वाले रील बनाने वालों और कंटेंट क्रिएटर्स के संरक्षण को लेकर सवाल उठा चुकी है । पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील बनाने वाले लोग उसी तरह के संरक्षण का दावा नहीं कर सकते जो प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलता है ।सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब सोशल मीडिया पर समाचार और घटनाओं की कवरेज करने वाले स्वतंत्र कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है । 

संबंधित सामग्री

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को होगी। महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े विधेयक पर चर्चा की अटकलें हैं।

Nov 26, 2026
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

Nov 26, 2026