Supreme court denied stop UPI Charges

SC Refuse UPI Charges: सुप्रीम कोर्ट का यूपीआई शुल्क पर रोक से इनकार, केंद्र सरकार और आरबीआई को नोटिस जारी

व्यापारियों से 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेन-दने पर शुल्क के फैसले पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने केंद्र, आरबीआई और एनपीसीआई से जवाब मांगा है।

By : संजय चतुर्वेदी
SC Refuse UPI Charges: सुप्रीम कोर्ट का यूपीआई शुल्क पर रोक से इनकार, केंद्र सरकार और आरबीआई को नोटिस जारी

Supreme Court Refuse Stay on UPI MDR

नई दिल्ली। यूपीआई से भुगतान करने वालों और दुकानदारों के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से एक अहम खबर सामने आई। अदालत ने यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से मना कर दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, आरबीआई और एनपीसीआई को नोटिस जारी करके जवाब भी तलब किया है। यानी शुल्क का फैसला अभी लागू रहेगा। लेकिन सरकार को अदालत में अपना पक्ष रखना होगा।

सुनवाई में क्या हुआ?

दरअसल, सोमवार को यूपीआई चार्ज से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने वाले गजट नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले को सुना, याचिका एडवोकेट अंजन दत्ता ने दायर की है। पीठ ने अंतरिम रोक की मांग तो नहीं मानी, पर नोटिस जारी कर दिया।

सरकार को देना होगा हलफनामा

अदालत ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसमें सरकार को बताना होगा कि उसने 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का फैसला किस आधार पर लिया। केंद्र के साथ आरबीआई और एनपीसीआई को भी नोटिस भेजा गया है। अब इन तीनं के जवाब के बाद ही आगे की सुनवाई में तस्वीर साफ होगी।

शुल्क को लेकर बढ़ता विरोध

बता दें कि यूपीआई शुल्क का मुद्दा सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं है। कई जगह व्यापारी संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं। गाजियाबाद में व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। नीति आयोग ने पूर्व उपाध्यक्ष ने भी शुल्क को लेक सरकार को चेतावनी दी है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026