Karol Bagh Building Collapse

Delhi Building Collapse: करोल बाग में पुरानी इमारत की दीवार गिरी, कई लोग घायल, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के करोल बाग में पुरानी जर्जर इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Delhi Building Collapse: करोल बाग में पुरानी इमारत की दीवार गिरी, कई लोग घायल, रेस्क्यू जारी

breaking News

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक पुरानी इमारत की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना ने बताया कि हादसा प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स की दुकान के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

2-3 लोगों को पहले ही निकाला गया

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, टीम के पहुंचने से पहले ही 2-3 लोगों को मलबे से निकालकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जिस इमारत की दीवार गिरी, वहां ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। बताया गया कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। इसी दौरान दीवार गिरने से हादसा हुआ।

मलबे में लोगों की तलाश जारी

फिलहाल राहत और बचाव दल मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाश कर रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026