उधमपुर में आतंकियों का सफाया

Udhampur Encounter: उधमपुर में 2 आतंकी ढेर, पाकिस्तानी कनेक्शन का शक

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में खोज अभियान जारी है और और आतंकियों की खोज की जा रही है।

By : नरेंद्र कुमार
Udhampur Encounter: उधमपुर में 2 आतंकी ढेर, पाकिस्तानी कनेक्शन का शक

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मजालता इलाके में बुधवार रात से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

घने जंगल में हुई मुठभेड़

आतंकियों के मजालता इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।घना जंगल, पहाड़ी इलाका और अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। इलाके में घेराबंदी बढ़ाने के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

पाकिस्तानी होने का शक

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी नागरिक होने की आशंका है। उनके कश्मीर टाइगर्स या जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, आतंकियों की पहचान और उनके संगठन से जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सुरक्षा एजेंसियां अब बरामद हथियारों और दूसरे सामान की जांच कर रही हैं, जिससे आतंकियों की पहचान और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

इस साल अब तक 15 आतंकी मारे गए

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस दौरान 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं, जबकि 3 नागरिकों की भी मौत हुई है।उधमपुर जिले में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह दूसरा एनकाउंटर बताया जा रहा है।

राजौरी में OGW नेटवर्क का खुलासा

इससे पहले 15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कथित ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का खुलासा किया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपियों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित रास्ते और दूसरी जमीनी मदद देने के आरोप सामने आए। इनमें से एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया था।

डोडा में मिला था पाकिस्तानी आतंकी का शव

तीन दिन पहले डोडा में भी एक पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद किया गया था। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को शव के पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल मिली थी।सुरक्षाबलों के मुताबिक, यह आतंकी 6 सितंबर को सेओजधार के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। दुर्गम इलाका होने के कारण उसका शव बाद में बरामद किया जा सका।

संबंधित सामग्री

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, जंगल में हुआ एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, जंगल में हुआ एनकाउंटर

बडगाम जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया।

Sep 30, 2026
Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

Sagar Sharab Kand: सागर जरीली शराब कांड का आरोपी मनीष लोधी गिरफ्तार

बंड़ा और विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Sep 23, 2026
Brijesh Ganjhu Encounter: यूपी ATS ने नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर

Brijesh Ganjhu Encounter: यूपी ATS ने नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच यूपी एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। यहां एटीएस ने झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति...

Sep 20, 2026