Ghaziabad Encounter Dharmendra Tiddi killed

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter Tiddi shot

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बावरिया गैंग का कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

नहर की पटरी पर हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार गाजियाबादि क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच निवाड़ी क्षेत्र में नहर की पटरी पर गोलीबारी हुई। अमरोहा के बर्शी गांव का रहने वाला धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी उर्फ बावरिया इसी मुठभेड़ में ढेर हो गया। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग होने की जानकारी है। मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है।

तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए

इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के तीन जवान विनीत, अमित और हिमांशु को गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि धर्मेंदर् के खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 17 मुकदमें दर्ज थे। गाजियाबाद के निवाड़ी और बागपत के खेकड़ा में उस पार 50 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार वह गैंग के साथ मिलकर लगातार डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बागपत और गाजियाबाद पुलिस करीब एक साल से उसकी तलाश में थी।

हाल में भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए थे। घायल होने के बाद उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026