उत्तराखंड में मजदूर बने माननीय विधायक! खातों में आई मनरेगा की दिहाड़ी, अब वसूली की तैयारी

उत्तराखंड में मजदूर बने माननीय विधायक! खातों में आई मनरेगा की दिहाड़ी, अब वसूली की तैयारी

उत्तराखंड के भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के खातों में आई मनरेगा की मजदूरी। पोर्टल पर विधायक रहते हुए भी भुगतान का खुलासा

By : Swadesh Bhopal
उत्तराखंड में मजदूर बने माननीय विधायक! खातों में आई मनरेगा की दिहाड़ी, अब वसूली की तैयारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है  यहां पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के बैंक खातों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की मजदूरी जमा हुई है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह भुगतान उस समय भी हुआ जब दुर्गेश्वर लाल विधायक के पद पर आसीन थे ।

पोर्टल ने खोली पोल: विधायक और पत्नी के नाम पर दिहाड़ी

मनरेगा पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा के पास पहले से जॉब कार्ड थे.  आंकड़ों के अनुसार विधायक रहते हुए उनके कार्यकाल के दौरान तीन अलग-अलग कार्यों के लिए 5,214 रुपये का भुगतान किया गया।  अगर 2021 से 2025 के बीच की बात करें  तो इस दंपति को कुल 11 कार्यों के लिए 22,962 रुपये की मजदूरी दी गई   इसमें सड़क निर्माण से लेकर वृक्षारोपण और भूमि विकास जैसे काम शामिल थे।

छवि खराब करने की साजिश: विधायक 

इस मामले पर विवाद बढ़ता देख विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सफाई दी है   उनका कहना है कि विधायक बनने से पहले उनके पास जॉब कार्ड जरूर था  लेकिन यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने तर्क दिया कि जब तक काम करने वाला व्यक्ति हस्ताक्षर नहीं करता  तब तक हाजिरी सूची जारी नहीं होती । लाल ने आरोप लगाया कि बिचौलियों की दुकानें बंद होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

अधिकारी हैरान: रिकॉर्ड से गायब है फाइलें

इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब मनरेगा सहायक ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में न तो इस काम से जुड़ी कोई फाइल मौजूद है और न ही हाजिरी रजिस्टर. अब मोरी ब्लॉक विकास अधिकारी शशि भूषण बिनजोला ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाले लोक सेवा शिविर के बाद संबंधित कर्मियों से पूछताछ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा  उससे पूरी धनराशि की वसूली की जाएगी।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्रयास तेज, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्रयास तेज, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री

टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों एवं अन्य श्रमिकों में बढ़ रहा गुस्सा

Nov 16, 2023
उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आए मप्र के तीर्थयात्री, 3 लोगों कीमौत

उत्तरकाशी में भूस्खलन की चपेट में आए मप्र के तीर्थयात्री, 3 लोगों कीमौत

मप्र का गृह विभाग उत्तरकाशी कलेक्टर के निरंतर सम्पर्क में

Jul 12, 2023
उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सरकार के खास मकसद को देंगे बढ़ावा

उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, सरकार के खास मकसद को देंगे बढ़ावा

उन्होंने आईटीबीपी जवानों से भी चर्चा की, इन्हीं जवानों के बलिदान के आधार पर हम चैन की नींद सो पाते हैं।

Mar 14, 2023