Vijay Govt Wins Floor Test

विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीता, AIADMK में बगावत खुलकर सामने आई

तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। AIADMK के 25 बागी विधायकों ने समर्थन किया जबकि DMK ने वॉकआउट कर सरकार पर सौदेबाजी के आरोप लगाए।

विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीता, AIADMK में बगावत खुलकर सामने आई

Vijay's TVK Passes Floor test

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को हुए शक्ति परीक्षण में थलापति विजय की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। लेकिन इस जीत के साथ राज्य की राजनीति में नए समीकरण और अंदरूनी टूट भी खुलकर सामने आ गई। सबसे बड़ा झटका AIADMK को लगा, जहां बागी विधायक खुले तौर पर विजय सरकार के साथ खड़े दिखे।

फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में 172 विधायक मौजूद रहे। TVK सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 22 वोट आए। DMK ने वोटिंग से पहले ही वॉकआउट कर दिया और पूरी प्रक्रिया को राजनीतिक सौदेबाजी बताया। यह सिर्फ बहुमत परीक्षण नहीं था। इसने साफ कर दिया कि तमिलनाडु की राजनीति अब पारंपरिक गठबंधनों से आगे निकलकर नए शक्ति केंद्रों की तरफ बढ़ रही है।

AIADMK के बागी विधायकों ने बदल दिया खेल

234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। हालांकि इस्तीफे और कोर्ट मामले की वजह से प्रभावी संख्या घटकर 232 रह गई थी। TVK को अपने सहयोगियों के अलावा AIADMK के 25 बागी विधायकों का समर्थन मिला। इसके साथ कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML और AMMK से जुड़े कुछ बागी विधायक भी सरकार के पक्ष में आ गए।

AIADMK के भीतर यह समर्थन सीधी टूट के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अब पलानीस्वामी और सीवी षणमुगम गुट में बंटती दिखाई दे रही है। फ्लोर टेस्ट ने यह अंदरूनी संघर्ष सार्वजनिक कर दिया।

DMK ने वॉकआउट कर उठाए गंभीर सवाल

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सदन में विजय सरकार को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बहुमत के लिए पर्दे के पीछे राजनीतिक सौदेबाजी कर रही है। उदयनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने AIADMK के बागी विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने सवाल उठाया कि यह बदलाव है या हॉर्स ट्रेडिंग।

साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को इंस्टाग्राम Reel से बाहर निकलकर Real गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद DMK ने सदन से वॉकआउट कर दिया। पार्टी का दावा था कि सरकार के पास वास्तविक जनादेश नहीं है और यह सत्ता समीकरणों के सहारे टिकने की कोशिश कर रही है।

विजय ने दिया जवाब

उदयनिधि के आरोपों पर मुख्यमंत्री विजय ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हॉर्स ट्रेडिंग नहीं करेगी, बल्कि घोड़े की रफ्तार से काम करेगी। विजय ने खुद को सेक्युलर और विकास केंद्रित नेतृत्व के तौर पर पेश करने की कोशिश की। हालांकि विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि चुनाव में जिन दलों का विरोध किया गया। अब उन्हीं के बागी विधायकों के सहारे सरकार क्यों चलाई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय को अब अभिनेता की लोकप्रियता से आगे बढ़कर स्थिर प्रशासनिक नेतृत्व साबित करना होगा। फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद दबाव और बढ़ गया है।

BJP ने भी समर्थन के बीच जताई शंका

BJP नेता विनोज पी सेल्वम ने कहा कि TVK को जनता का समर्थन जरूर मिला है, लेकिन इसे स्पष्ट जनादेश नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विजय को अब जनता से किए गए वादों पर काम शुरू करना चाहिए। सेल्वम ने यह भी कहा कि विजय ने उन राजनीतिक दलों से समर्थन लिया है, जिनकी राजनीति का वह पहले विरोध करते थे। खासकर वंशवाद के मुद्दे पर TVK की पुरानी लाइन अब सवालों के घेरे में है।

BJP ने फिलहाल दूरी बनाकर संतुलित रुख अपनाया है। पार्टी तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फ्लोर टेस्ट के बाद तमिलनाडु की राजनीति नए मोड़ पर

फ्लोर टेस्ट में जीत ने विजय सरकार को फिलहाल स्थिरता दे दी है, लेकिन राजनीतिक चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। AIADMK की टूट, DMK का आक्रामक रुख और सहयोगी दलों की भूमिका आने वाले महीनों में सरकार के लिए बड़ी परीक्षा बन सकती है। सदन के अंदर जो तस्वीर दिखी, उसने यह संकेत दे दिया कि तमिलनाडु की राजनीति अब सिर्फ दो पारंपरिक दलों के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। TVK की एंट्री ने समीकरण बदल दिए हैं, लेकिन सत्ता को टिकाए रखना अब विजय के लिए असली चुनौती होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026