आज है देवशयनी एकादशी, नोट कर लें इस दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं?

आज है देवशयनी एकादशी, नोट कर लें इस दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं?

By : Jagdeesh Kumar
आज है देवशयनी एकादशी, नोट कर लें इस दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं?

Devshayani Ekadashi 2025: सनातन धर्म में एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। कहा जाता है कि इस दिन पूरे शुध्द मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनचाहा फल की प्राप्ति होती है। साल भर में कुल 24 एकादशी होती हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इसके अलावा इसे हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी भी कहते हैं।

चातुर्मास क्या होता है?

देवशयनी एकादशी के बाद भगवान चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसी अवधि को भगवान का शयनकाल कहा जाता है और इस दिन चातुर्मास लग जाता है। इन चार माह में सारे शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है।

कब है देवशयनी एकादशी?

इस बार आषाण माह में पड़ने वाली देवशयनी एकादशी का व्रत आज यानी 06 जुलाई 2025 को रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी तिथि का आरंभ 05 जुलाई 2025 रात शाम 6 बजकर 58 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन 6 जुलाई की शाम 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। यही कारण है कि 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू होगा।

देवशयनी एकादशी के दिन इन गलतियों से बचें

  • इस दिन लहसुन, प्याज, अंडा, मांस, मछली जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एकादशी को दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • इस दिन किसी की चुगली या बुराई नहीं करना चाहिए ना ही किसी भी व्यक्ति का दिल दुखाना चाहिए।
  • याद रखें एकादशी के दिन चावल भी नहीं खाना चाहिए।
  • इस दिन मन, कर्म, वचन किसी भी प्रकार के पाप करने से बचने का प्रयास करना चाहिए।

देवशयनी एकादशी के दिन क्या करें?

  • देवशयनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए उनकी पूजा करना चाहिए।
  • इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करना शुभ होता है।
  • व्रत की सिध्दि हेतु घी का दीपक जलाकर आरती करना चाहिए, भगवान को प्रसन्न करने और मन की शांति के लिए विष्णु चलीसा, विष्णु स्त्रोत का पाठ करना शुभ होगा।
  • एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को दान देना भी शुभ होता है।
  • जो लोग देवशयनी एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें भूमि पर सोना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

मुहर्रम जुलूस में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

मुहर्रम जुलूस में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया। इस हादसे में 3 की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

Jun 26, 2026
मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकी वैन, फिर धमाका कर उड़ाए परखच्चे; वायरल Video से मचा हड़कंप

मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकी वैन, फिर धमाका कर उड़ाए परखच्चे; वायरल Video से मचा हड़कंप

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाई गई वैन में हुए विस्फोट का वीडियो वायरल हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Jun 25, 2026
प्रतापगढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने  कुंडा विधायक राजा भैया और पिता उदय प्रताप सिंह नजरबंद, आवास पर चस्पा हुई नोटिस

प्रतापगढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने कुंडा विधायक राजा भैया और पिता उदय प्रताप सिंह नजरबंद, आवास पर चस्पा हुई नोटिस

प्रतापगढ़ में मोहर्रम से पहले कुंडा विधायक राजा भैया, उनके पिता उदय प्रताप सिंह और 13 समर्थकों को प्रशासन ने नजरबंद किया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Jun 25, 2026
छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति का बड़ा फैसला, होली के दिन भी मिलेगी शराब, 3 ड्राई डे खत्म

छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति का बड़ा फैसला, होली के दिन भी मिलेगी शराब, 3 ड्राई डे खत्म

छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे से हटाया। अब सिर्फ 4 दिन प्रतिबंध रहेगा। फैसले पर कांग्रेस ने विरोध जताया।

Feb 17, 2026