मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा

मुहर्रम जुलूस में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया। इस हादसे में 3 की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

By : नरेंद्र कुमार
मुहर्रम जुलूस में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में गुरुवार रात ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग करंट लगने से झुलस गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

करीब 200 लोग जुलूस में थे शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुहर्रम के अवसर पर गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में ताजिया आ गया। संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया और जुलूस में शामिल कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

इनकी हुई मौत

हादसे में रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि शुरुआती घंटों में प्रशासन ने दो मौतों की पुष्टि की थी, जबकि मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. रविंद्र सोलंकी ने तीन लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की।

करंट फैलते ही मची भगदड़

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सामने आए वीडियो में कई लोग जमीन पर गिरे दिखाई दे रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग घायलों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते नजर आए। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

5 गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज

मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में अनास, मोइन शाह, रहीम खान, अख्तियार खान और इरफान समेत कई लोग शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जांच की शुरु

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रतलाम एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ताजिया का हाईटेंशन लाइन से टकराना हादसे की वजह सामने आया है। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि बिजली लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।

गांव में पसरा मातम

मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे हतनारा गांव में शोक का माहौल है। त्योहार की खुशियां कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गईं। प्रशासन घायलों के उपचार और हादसे की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

संबंधित सामग्री

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026
Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026