किसका दिन रहेगा खास, किसे रखना होगा ध्यान? पढ़िए यहां...

किसका दिन रहेगा खास, किसे रखना होगा ध्यान? पढ़िए यहां...

By : Jagdeesh Kumar
किसका दिन रहेगा खास, किसे रखना होगा ध्यान? पढ़िए यहां...

Rashifal 26 July 2025: आज यानी 26 जुलाई को शनिवार का दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि चल रही है, जो 25 जुलाई 2025 रात 11:23 बजे से प्रारंभ होकर 26 जुलाई 2025 को करीब 22:42 बजे तक है। उसके पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो पहले अश्लेषा और फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि(Aries)

26 जुलाई यानी शनिवार के दिन मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगा। यदि कहीं लोन आदि के लिए अप्लाई किया है तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने के संकेत है। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा जिससे आपके मन में काफी खुशी दिखेगी। कार्यस्थल पर भी आपको आपके साथियों से आर्थिक सहायता मिलेगी स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

 वृषभ राशि वाले लोगों को तो आज यानी 26 जुलाई शनिवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। ऑफिस की परेशानियों के चलते मन चिंतित रहेगा। बात करें स्वास्थ्य की तो आपको सेहत की खास ध्यान रहने की आवश्यकता है। पैसा अधिक खर्च होगा। बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, किसी नई नौकरी में इंटरव्यू हो सकता है। युवा जातक पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini)

26 जुलाई यानी शनिवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग क्रोध अधिक करेंगे। कोई मित्र आपकी सहायता धन के मामले में कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। मन चिंतित रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के मामले में शरीर स्वस्थ रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मामले को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी शनिवार 26 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि वालों की तो इनका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

26 जुलाई शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात शनिवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 वृश्चिक राशि वाले लोगों का 26 जुलाई का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को शुक्रवार 26 जुलाई को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 26 जुलाई अर्थात शनिवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

 कुंभ राशि (Aquarius)

26 जुलाई शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces) 

26 जुलाई शनिवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। यदि आप बाल बच्चे वाले हैं तो अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके साथ में अपने सेहत का भी ध्यान रखें। मन में शांति और प्रसन्नता की अनुभूति होने की संभावना है।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026
Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

नवंबर में बृहस्पति और मंगल सिंह राशि में रहेंगे, शुक्र कन्या में और बुध तुला में। जानिए ग्रहों की इस चाल से मेष से मीन तक किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन्हें रखना होगा संयम।

Oct 24, 2026
दवा में डकैती

दवा में डकैती

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर तीखी नाराजगी जताई। लेख में दवा कंपनियों, अस्पतालों और डॉक्टरों की मुनाफाखोरी पर सवाल उठाते हुए सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं की मांग की गई है।

Oct 23, 2026
Leopard Attack News: धमतरी में खूंखार तेंदुए ने बेटी पर किया हमला, बचाने के लिए भिड़ गया पिता; फिर जो हुआ

Leopard Attack News: धमतरी में खूंखार तेंदुए ने बेटी पर किया हमला, बचाने के लिए भिड़ गया पिता; फिर जो हुआ

धमतरी के सीतानदी अभ्यारण में तीन दिन से गांवों में हमले कर रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने रस्सी से काबू किया। वन विभाग उसे जंगल सफारी ले गया है, जहां रैबीज समेत दूसरे कारणों की जांच होगी।

Oct 16, 2026
Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन;  खेत मालिक गिरफ्तार

Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन; खेत मालिक गिरफ्तार

चंदेरी वन परिक्षेत्र के निदानपुर गांव में खेत में फंदे में फंसे तेंदुए का शव मिला। डॉग स्क्वाड की मदद से जांच हुई और खेत मालिक को शिकार के आरोप में जेल भेजा गया।

Oct 05, 2026