अमेरिकी मीडिया फैला रही हिन्दुओं के प्रति घृणा : तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया फैला रही हिन्दुओं के प्रति घृणा : तुलसी गबार्ड

By : Swadesh Digital
अमेरिकी मीडिया फैला रही हिन्दुओं के प्रति घृणा : तुलसी गबार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग के कारण प्रवासी हिन्दुओं को कड़वे अनुभव हो रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस की हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड ने प्रवासी भारतीयों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि अमेरिका की मीडिया हिन्दुओं के प्रति नफ़रत फैला रही। इससे देश में हिन्दुओं के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।

अमेरिकी कांग्रेस की हिन्दू सांसद तुलसी गबार्ड ने अमेरिका और पश्चिमी देशों में हिन्दुओं के खिलाफ नफ़रत फैलाने की मुहिम पर चिंता वयक्त की है, जिसके बाद अमेरिका और भारत में यह मुद्दा ट्विटर और सोशल मीडिया पर छा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दावेदार तुलसी ने कहा है कि देश में हिन्दुओं के प्रति दुष्प्रचार को स्वयं उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ते समय और अब राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि अमेरिका में हिन्दुओं के प्रति विद्वेष एक सच्चाई है। मीडिया और राजनीतिक नेता इस हिन्दू विरोध को सहन ही नहीं करते, इसे बढ़ावा भी देते हैं।

तुलसी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक प्रवासी भारतीय महिला डॉ शीनी अम्बरदार द्वारा बताई गयी एक घटना को भी साझा किया है। पेशे से चिकित्सक कश्मीरी हिन्दू डॉ अम्बरदार के अनुसार एक टैक्सी ड्राइवर ने दिल्ली हिंसा को लेकर अनाप-शनाप बातें बोलीं। ड्राइवर को जब यह पता चला कि उसके वाहन में कोई भारतीय बैठा है तो उसने दिल्ली दंगों को लेकर अनर्गल बातें करनी शुरू कर दीं। उसने कहा, तुम हिन्दू लोग मुसलामानों को मार रहे हो। उनकी मस्जिदें नष्ट कर रहे हो।

यात्री ने उसे समझाने की कोशिश की कि दिल्ली की घटना सांप्रदायिक है, जिसमें दोनों सम्प्रदायों के लोगों के लोग मारे गए हैं। इस पर ड्राइवर और उत्तेजित हो गया। उसने कार रोककर यात्री से उतर जाने के लिए कहा। पुलिस बुलाने की धमकी के बाद ड्राइवर के होश ठिकाने आए।

डॉ अम्बरदार ने चिंता व्यक्त की है कि दिल्ली हिंसा के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया की गलत और एकतरफा रिपोर्टिंग के कारण 'हिन्दू विद्वेष' और बढ़ रहा है। तुलसी गबार्ड द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने कड़वे अनुभव बयान किये। उनका कहना है कि दिल्ली हिंसा के बारे में मीडिया ने पश्चिमी देशों में हिन्दुओं के खिलाफ दुर्भावना का अभियान छेड़ रखा है।

संबंधित सामग्री

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

Share Market Update: शेयर बाजार में लौटी तेजी! सेंसेक्स 100 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हुई, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के फैसले और वैश्विक संकेतों पर रही।

Oct 29, 2026
टीवी चैनलों को मंत्रालय की नई एडवाइजरी: एंटी नेशनल कंटेंट, भड़काऊ डिबेट और AI के इस्तेमाल पर सख्ती

टीवी चैनलों को मंत्रालय की नई एडवाइजरी: एंटी नेशनल कंटेंट, भड़काऊ डिबेट और AI के इस्तेमाल पर सख्ती

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को भड़काऊ डिबेट, सनसनीखेज क्राइम रिपोर्टिंग और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की लाइव कवरेज से बचने के निर्देश दिए हैं। AI के इस्तेमाल पर भी सावधानी बरतने को कहा है।

Oct 22, 2026
अराजकता के पाप में आप भी शामिल हैं...

अराजकता के पाप में आप भी शामिल हैं...

लेख में डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन का हवाला देते हुए कहा गया है कि संघ अराजकता और सत्ता परिवर्तन के लिए उत्पात का विरोध करता है। भारत के हित में समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाना होगी।

Oct 22, 2026
फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। मंत्रालय ने कंटेंट में संदर्भ और अलग-अलग नैरेटिव के संतुलन पर जोर दिया।

Oct 19, 2026