बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में करीब 10 लाख कपड़ा मजदूर 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों में काम ठप हुआ और पुलिस से झड़पें हुईं।

By : हितेंद्र शर्मा
बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

ढाकाः  बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के करीब 10 लाख मजदूरों के प्रदर्शन से देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है । रविवार 1 नवंबर को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के कारण 529 कपड़ा फैक्ट्रियों में काम बंद रहा।  मजदूर मौजूदा न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका से बढ़ाकर 30,000 टका करने की मांग कर रहे हैं ।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं भी हुईं । बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग को देश की अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी माना जाता है। यह उद्योग देश के कुल निर्यात में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है और करीब 40 लाख लोगों को रोजगार देता है।

क्यों सड़कों पर उतरे कपड़ा मजदूर?

मजदूरों का कहना है कि खाने-पीने की चीजों, मकान किराए, आने-जाने और इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है, मौजूदा 12,500 टका वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।  इसलिए वे न्यूनतम वेतन दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाकर 30 हजार टका करने की मांग कर रहे हैं।

ढाका, मीरपुर, सावर, अशुलिया और गाजीपुर जैसे औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन हुए, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया । कुछ जगह पुलिस वाहनों और फैक्ट्रियों में आग लगाने की घटनाएं सामने आईं।

सरकार ने बनाया वेतन बोर्ड, फिर भी जारी है चिंता

मजदूरों की मांग के बीच श्रम मंत्री आरिफुल हक चौधरी ने छह सदस्यीय न्यूनतम वेतन बोर्ड बनाने की घोषणा की, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर फैक्ट्रियों में उत्पादन जारी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए । सरकार ने हिंसा में राजनीतिक संगठनों के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, मजदूर संगठनों का कहना है कि वेतन और नौकरी से जुड़ी समस्याएं आंदोलन की बड़ी वजह हैं।

सोमवार को कई फैक्ट्रियां फिर खुल गईं, लेकिन वेतन को लेकर विवाद बना हुआ है, लंबे समय तक उत्पादन प्रभावित होने से बांग्लादेश के कपड़ा निर्यात और अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर भी असर पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026