Cole Allen Shooting Case: Full Details

व्हाइट हाउस डिनर के बाहर फायरिंग: इंजीनियर कोल एलन गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों ने टाला बड़ा खतरा

अमेरिका स्थित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग हुई। घटना में शामिल संदिग्ध कोल थॉमस एलन गिरफ्तार हुआ। जानिए उसका प्रोफाइल, आरोप और जांच से जुड़ी पूरी जानकारी।

व्हाइट हाउस डिनर के बाहर फायरिंग: इंजीनियर कोल एलन गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों ने टाला बड़ा खतरा

World News

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना होटल के बाहर हुई, जहां बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमान मौजूद थे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते एक संभावित बड़े हमले को समय रहते रोक लिया गया।

सुरक्षा जांच में पकड़ा गया संदिग्ध

घटना वॉशिंगटन स्थित वाशिंगटन हिल्टन के बाहर हुई। यहां डिनर कार्यक्रम में राष्ट्रपति समेत करीब 2,500 मेहमान शामिल थे। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय संदिग्ध Cole Thomas Allen को गिरफ्तार कर लिया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, एलन को बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षा जांच केंद्र पर रोक लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कौन है कोल थॉमस एलन?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एलन कैलिफोर्निया का रहने वाला है। उसकी ऑनलाइन प्रोफाइल में उसे मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंडी गेम डेवलपर बताया गया है।

उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया। इतना ही नहीं वह 2014 में नासा जेट प्रोपल्शन लाइब्रेरी में समर रिसर्च प्रोग्राम का हिस्सा रहा। 

इसके अलावा, उसने टीचिंग असिस्टेंट और पार्ट-टाइम शिक्षक के रूप में भी काम किया है। एलन को इंडी गेम डेवलपर के रूप में भी जाना जाता है, जिसने ‘Bohrdom’ और ‘First Law’ जैसे गेम विकसित किए हैं।

विवादित जानकारियां और जांच

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एलन ने 2024 में Kamala Harris को राजनीतिक चंदा दिया था। साथ ही, उसे “टीचर ऑफ द मंथ” भी चुना गया था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

क्या हैं आरोप?

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो के अनुसार, एलन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें हिंसक अपराध के दौरान हथियार का इस्तेमाल करने और संघीय अधिकारी पर खतरनाक हथियार से हमला करने का आरोप लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक अधिकारी घायल हुआ है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि संदिग्ध अधिकतम नुकसान पहुंचाने की मंशा से आया था।

FBI कर रही गहन जांच

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक काश पटेल ने बताया कि एजेंसी संदिग्ध के बैकग्राउंड, संपर्कों और संभावित मकसद की गहराई से जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था ने टाला बड़ा खतरा

अमेरिकी एजेंसियों ने साफ किया कि होटल के बाहर स्थापित सुरक्षा जांच प्रणाली ने इस घटना को बड़े हमले में बदलने से रोक दिया। यह घटना एक बार फिर वीआईपी कार्यक्रमों में बहुस्तरीय सुरक्षा की अहमियत को रेखांकित करती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026