धर्मगुरु दोषी: 191 मौतें

स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

केन्या में धर्मगुरु पॉल मैकेंजी और 30 साथियों को 191 मौतों के लिए दोषी पाया गया, जिसमें बच्चों को भूखा रखने का आरोप शामिल है।

By : नरेंद्र कुमार
स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

केन्या में धर्म के नाम पर लोगों को भूखा रखकर मौत के मुंह में धकेलने के सनसनीखेज मामले में धर्मगुरु पॉल मैकेंजी और उसके करीब 30 साथियों को दोषी ठहराया गया है. आरोप है कि मैकेंजी ने अपने अनुयायियों से कहा था कि दुनिया खत्म होने से पहले भूखे रहने पर उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होगी. इस मामले में 190 बच्चों समेत कुल 191 लोगों की मौत से जुड़ा फैसला सुनाया गया है. दोषियों को सजा 6 नवंबर को सुनाई जाएगी।

स्वर्ग का लालच देकर भूखा रखने का आरोप

खबर है कि पॉल मैकेंजी गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के जरिए अपने अनुयायियों को दुनिया के अंत की बातों पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता था. कथित योजना के तहत सबसे पहले बच्चों को भूखा रखा जाना था. इसके बाद महिलाओं और युवा लड़कों तथा अंत में बाकी पुरुषों को निशाना बनाने की बात सामने आई.मैकेंजी ने हत्या के आरोपों से इनकार किया. उसका कहना था कि उसने किसी को भूखा रहने के लिए मजबूर नहीं किया. हालांकि, अदालत ने इस मामले में उसे और उसके साथियों को दोषी करार दिया.

जंगल में 400 से ज्यादा शव मिले

अब तक जंगल से 400 से ज्यादा शव मिलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, सभी मौतें एक ही मुकदमे का हिस्सा नहीं हैं। अदालत ने 191 मौतों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है, जबकि अन्य मामलों की जांच और कानूनी कार्रवाई अलग से जारी है।

6 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

पॉल मैकेंजी और उसके साथियों को दोषी ठहराए जाने के बाद अब 6 नवंबर को सजा सुनाई जानी है. इस मामले ने धार्मिक विश्वास के दुरुपयोग, बच्चों की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी जैसे मुद्दों पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

 

संबंधित सामग्री

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की राजनीतिक विरासत और भारत की भाषाई, सांस्कृतिक विविधता में छिपी एकता को रेखांकित किया गया है।

Oct 31, 2026