होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला

Strait of Hormuz Attack: होर्मुज में फिर हमला, तेल टैंकर में लगी आग; जहाज पर सवार थे 21 भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट में M/T अल दसमा पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ और आग लग गई। 21 भारतीय नाविकों समेत सभी क्रू सुरक्षित हैं।

By : नरेंद्र कुमार
Strait of Hormuz Attack: होर्मुज में फिर हमला, तेल टैंकर में लगी आग; जहाज पर सवार थे 21 भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर पर बुधवार को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। टैंकर पर सवार 21 भारतीय नाविकों समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.जहाज का नाम M/T अल दसमा बताया गया है। अक्टूबर में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले की यह पांचवीं घटना है। इन घटनाओं में अब तक 11 भारतीय नाविक घायल हुए हैं, जबकि दो भारतीयों के लापता होने की जानकारी है।

व्यापारिक जहाजों पर हमलों से भारत चिंतित

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने व्यापारिक जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। भारत ने ऐसे हमलों को कानूनी और नैतिक, दोनों दृष्टिकोण से गलत बताया है.सरकार का कहना है कि समुद्र में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है.

विदेश मंत्रालय ने हमले रोकने को कहा

विदेश मंत्रालय ने व्यापारिक जहाजों, नाविकों और आम लोगों के इस्तेमाल वाले बुनियादी ढांचे पर हमले तुरंत रोकने की अपील की है. मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है.सरकार के मुताबिक, भारतीय नाविकों से जुड़ी घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए जहाजों का संचालन करने वाली कंपनियों के संपर्क में रहा जा रहा है, ताकि समुद्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित सामग्री

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026
US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केश्म द्वीप पर हुए पांच धमाकों ने मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, द्वीप पर पांच धमाके सुनाई दिए

Nov 03, 2026
ट्रम्प की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान बोला- खाड़ी की इंटरनेट केबल काटेंगे

ट्रम्प की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान बोला- खाड़ी की इंटरनेट केबल काटेंगे

ट्रम्प ने ईरान पर नए सैन्य अभियान का संकेत दिया। जवाब में ईरान ने खाड़ी की समुद्री इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

Oct 24, 2026
हिंद महासागर की सुरक्षा पर भारत समेत 6 देशों ने बढ़ाया सहयोग, कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की बैठक

हिंद महासागर की सुरक्षा पर भारत समेत 6 देशों ने बढ़ाया सहयोग, कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की बैठक

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 9वीं डिप्टी एनएसए बैठक भारत की मेजबानी में वर्चुअल हुई। छह देशों ने हिंद महासागर की सुरक्षा, क्षमता निर्माण और आपदा राहत में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

Sep 30, 2026
समुद्री हमले में फिर 4 भारतीय क्रू की मौत, ब्लैक सी में MV Golden Leo पर मिसाइल अटैक, भारत का सख्त रुख

समुद्री हमले में फिर 4 भारतीय क्रू की मौत, ब्लैक सी में MV Golden Leo पर मिसाइल अटैक, भारत का सख्त रुख

ब्लैक सी में MV Golden Leo जहाज पर हुए मिसाइल हमले में 4 भारतीय क्रू सदस्यों की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि कर मदद का भरोसा दिया है।

Jul 20, 2026