Iran Israel Conflict Hormuz Strait Update

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: ट्रम्प का होर्मुज पर बयान, जेट गिराने का दावा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ता जा रहा है । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का होर्मुज पर बड़ा बयान सामने आया। वहीं, जेट गिराने का दावा और पायलट की तलाश जारी।

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: ट्रम्प का होर्मुज पर बयान, जेट गिराने का दावा

Iran Claims Hit America F35 Fighter Jet

मध्य-पूर्व में हालात एक बार फिर तेजी से बदल रहे हैं। बयानों की सख्ती अब जमीन और आसमान दोनों पर नजर आने लगी है। तेल, युद्ध और ताकत ये तीनों एक साथ इस संकट को और जटिल बना रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रम्प का बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर उन्हें थोड़ा और समय मिले, तो अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को आसानी से खोल सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस रास्ते पर नियंत्रण से तेल व्यापार पर पकड़ मजबूत होगी और यह 'सोने की खान' साबित हो सकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में यहां तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है।

इजराइल का सख्त रुख, हमले जारी रखने का ऐलान

बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि इजराइल, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अब तक ईरान की करीब 70% स्टील उत्पादन क्षमता खत्म की जा चुकी है। इससे उसकी सैन्य ताकत पर असर पड़ा है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ भी ऑपरेशन जारी हैं। बॉर्डर सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

भारत ने उठाया बड़ा मुद्दा

भारत ने होर्मुज संकट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ब्रिटेन की पहल पर हुई एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस संकट में अब तक केवल भारतीय नागरिकों की ही जान गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

गिराए गए जेट को लेकर बढ़ी उलझन

ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह F-35 था या F-15E। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सामने आई तस्वीरें F-15 की ओर इशारा करती हैं। वहीं, पायलट को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पहले हिरासत में होने की खबरें आईं। लेकिन बाद में ईरान ने इससे इनकार कर दिया।

पायलट की तलाश में अमेरिकी ऑपरेशन

अमेरिकी सेना ने पायलट की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन में ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अमेरिकी विमान कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पायलट की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और रहस्यमय बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026