Iran Refuses to Back Down as Israel Tension Rises

ईरान की दो टूक : न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से, भारत ने जारी की एडवाइजरी

ईरान ने इज़राइल को युद्ध और बातचीत के लिए तैयार रहने का संदेश दिया, तेल कीमतों में उछाल, भारत ने जारी की यात्रा एडवाइजरी।

By : नरेंद्र कुमार
ईरान की दो टूक : न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से,  भारत ने जारी की एडवाइजरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने स्पष्ट कहा है कि ईरान न तो युद्ध के दबाव में झुकेगा और न ही बातचीत का रास्ता छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की शांति उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ईरान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में पजशकियान ने कहा कि ईरान की शक्ति केवल सैन्य क्षमता तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक संवाद भी उसकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश ने अपनी रक्षा तैयारियों को कमजोर नहीं किया है और बातचीत के दरवाजे भी बंद नहीं किए हैं।

इजराइल को सख्त जवाब की चेतावनी

ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजराइल अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखता है या दक्षिणी लेबनान में फिर हमले करता है तो उसे पहले की तुलना में अधिक कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब अप्रैल में हुए संघर्षविराम के बाद क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

दो महीने बाद फिर बढ़ा सैन्य तनाव

अप्रैल में हुए संघर्षविराम के बाद हालिया घटनाक्रम ने एक बार फिर क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने इजराइल की ओर लगभग 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में इजराइल ने ईरानी सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और पेट्रोकेमिकल प्रतिष्ठानों पर हमले किए। इस घटनाक्रम ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है।

भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बढ़ते तनाव को देखते हुए Embassy of India in Tehran भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील की है। वहीं ईरान में मौजूद भारतीयों को सुरक्षा स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक होने पर देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

तेल की कीमतों में फिर तेजी

ईरान-इजराइल तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। निवेशकों को आशंका है कि यदि संघर्ष और बढ़ा तो होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तेल बेंचमार्क

कीमत

ब्रेंट क्रूड

94.38 डॉलर प्रति बैरल

WTI क्रूड

91.41 डॉलर प्रति बैरल

 

संबंधित सामग्री

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान-बेलारूस के हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। भारत ने कहा कि देशों की सुरक्षा चिंताएं क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।

Nov 03, 2026
US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

US Iran Attack: अमेरिका ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, 5 धमाकों से मची हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केश्म द्वीप पर हुए पांच धमाकों ने मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, द्वीप पर पांच धमाके सुनाई दिए

Nov 03, 2026
Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में आज फिर बहार! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,600 के पार

मंगलवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,300 और निफ्टी करीब 150 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंचा। FII खरीदारी और कच्चे तेल की नरमी से बाजार को सहारा मिला।

Nov 03, 2026
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, 75,400 के पार; निफ्टी भी 23,300 पर पहुंचा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 250 अंक बढ़कर 23,300 के पार पहुंचा। एफआईआई खरीदारी, मजबूत नतीजे और सस्ता कच्चा तेल प्रमुख वजहें रहीं।

Nov 02, 2026
ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

लूला की जीत से लैटिन अमेरिका में नई राजनीतिक दिशा के संकेत मिले हैं, जबकि इजराइल में अरब दल सरकार गठन के लिए संभावित किंगमेकर बनकर उभरे हैं।

Oct 31, 2026