Iran Targets US Soldiers in Hotels, Issues Warning

ईरान का नया टारगेट: अमेरिकी सैनिकों वाले होटल निशाने पर, पश्चिम एशिया में अलर्ट

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए पश्चिम एशिया के होटलों को निशाना बनाने की बात कही। अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी पर अल्टीमेटम, जानिए ताजा अपडेट।

By : स्वदेश डेस्क
ईरान का नया टारगेट: अमेरिकी सैनिकों वाले होटल निशाने पर, पश्चिम एशिया में अलर्ट

तेहरान: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए अब उन होटलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जहां अमेरिकी सैनिक ठहरे हुए हैं। ईरान ने खाड़ी देशों के होटल मालिकों को अल्टीमेटम जारी कर साफ कहा है कि वे अमेरिकी सैन्य कर्मियों को ठहरने की अनुमति न दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान को अमेरिका के युद्धविराम जैसे बयानों पर भरोसा नहीं है और उसने जवाबी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

होटलों को अल्टीमेटम, अमेरिकी मौजूदगी पर चेतावनी

ईरान की सेना के प्रवक्ता अबोलफ़ज़ल शेकरची ने कहा कि जहां भी अमेरिकी सैनिक मौजूद होंगे, उसे सैन्य लक्ष्य माना जाएगा। उनके मुताबिक, यदि किसी होटल में अमेरिकी फोर्स ठहरती है, तो वह स्थान ईरान के लिए वैध टारगेट बन जाता है।ईरान ने विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सीरिया, लेबनान और जिबूती के होटल संचालकों को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अमेरिकी सैनिकों को ठहराने से ये स्थान खतरे में आ सकते हैं।

विदेश मंत्री का आरोप- ‘मानव ढाल’ बना रहा अमेरिका

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक सैन्य ठिकानों को छोड़कर नागरिक इलाकों में छिप रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि खाड़ी देशों में सैनिकों की मौजूदगी को आम लोगों के बीच रखा जा रहा है, जिससे वे ‘मानव ढाल’ की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर क्षेत्र के होटलों से अपील की कि वे अमेरिकी सैनिकों को बुकिंग न दें।

‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत हमले जारी

ईरान की सेना और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” की 83वीं लहर शुरू कर दी है। इसमें इजरायल और अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑपरेशन में मिसाइलों, ड्रोन और मल्टी-वॉरहेड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। ईरान का कहना है कि ये हमले आगे भी जारी रहेंगे।विशेषज्ञों के अनुसार, इस नई रणनीति से पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताएं बढ़ सकती हैं और क्षेत्र में तनाव और गहराने की आशंका है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026