Khamenei Funeral Iran Updates

ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू, 14 महीने की पोती का ताबूत देख भावुक हुआ ईरान

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और उनके परिवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। 14 महीने की पोती का ताबूत भी समारोह में रखा गया, जबकि राष्ट्रपति मसूद पजशकियान भावुक होकर रो पड़े।

ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम विदाई शुरू, 14 महीने की पोती का ताबूत देख भावुक हुआ ईरान

Iran News

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का सार्वजनिक कार्यक्रम तेहरान में शुरू हो गया है। उनके साथ हमले में मारे गए परिवार के कई सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। समारोह में रखा 14 महीने की पोती का छोटा ताबूत लोगों की भावनाओं का केंद्र बन गया।

तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका के शीर्ष अधिकारी, सैन्य नेतृत्व और विदेशी प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के दौरान कई वरिष्ठ नेता भावुक नजर आए। खामेनेई और उनके परिवार की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में हुई थी, जबकि 131 दिन बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई है।

अंतिम विदाई में परिवार भी साथ

तेहरान के मोसल्ला परिसर में खामेनेई के साथ उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और 14 महीने की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी के ताबूत भी रखे गए हैं। बच्ची के ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी गई, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रपति समेत शीर्ष नेतृत्व की नम हुई आंखें

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान राष्ट्रपति मसूद पजशकियान खुद को संभाल नहीं सके और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका प्रमुख और कई सैन्य अधिकारी भी भावुक दिखाई दिए। अलग-अलग देशों से पहुंचे धार्मिक नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों ने भी खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरक्षा के बीच कई दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

ईरान ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। 3 जुलाई से शुरू हुआ यह कार्यक्रम कई चरणों में पूरा होगा। 4 और 5 जुलाई को आम लोग अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा तेहरान से कोम और फिर इराक के नजफ व कर्बला पहुंचेगी। 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

तनाव के बीच जारी कूटनीतिक और सैन्य हलचल

अंतिम संस्कार के बीच ईरान और अमेरिका के बीच अगली वार्ता की तैयारी भी जारी है। कतर ने संकेत दिया है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत का अगला दौर होगा। दूसरी ओर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और परमाणु ठिकानों पर IAEA निरीक्षकों की एंट्री रोकने का फैसला भी दोहराया है। IRGC ने किसी भी नए हमले का पहले से अधिक कड़ा जवाब देने की चेतावनी भी जारी की है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026