Meloni Sets Italy's Longest PM Record

PM Modi congratulate Meloni: इटली में जॉर्जिया मेलोनी का नया रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने बधाई में बड़ी बात कही

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनता के भरोसे का प्रतिबिंब बताया।

By : संजय चतुर्वेदी
PM Modi congratulate Meloni: इटली में जॉर्जिया मेलोनी का नया रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने बधाई में बड़ी बात कही

Pm Modi congratulates Meloni on her Record

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने देश के लिए अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वह देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी की यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मेलोनी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इटली की प्रधानमंभी के रूप में लंबे समय तक सेवा करना वहां की जनता के भरोसे का प्रतिबिंब है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को बताया अपनी मित्र

पीएम मोधी ने जॉर्जिया मेलोनी को अपनी व्यक्तिगत मित्र बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग आगे भी जारी रहना चाहिए। पीएम मोदी ने मेलोनी को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सफलता की कामना की है।

भारत-इटली संबंधों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग के जरिए अपने लोगों के लिए एक समृद्ध और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. मेलोनी के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को ललगातार आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। इससे भारत की ओर से इटली के साथ रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों के दोए जा रहे महत्व का भी संकेत मिलता है।

मेलोनी के लिए क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

जॉर्जिया मेलनोनी का यह रिकॉर्ड इटली के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता बन गई हैं। मेलोनी के नेतृत्व में इटली ने यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अफनी भूीमिका को मजबूत करने की कोशिश की है। भारत के साथ संबंधों को लेकर भी उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पीएम मोदी की बधाई को इसली व्यापक भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार,निवेश,रक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएँ लगातार बनी हुई हैं।

आगे भारत-इटली रिश्तों पर रहेगा जोर

मेलोनी के नए रिकॉर्ड के मौके पर पीएम मोदी का संदेश यह भी बताता है कि भारत-इटली के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर गंभीर है। दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क और सहयोग आने वाले समय में भी जारी रहने की उम्मीद है। भारत और इटली के बीच मजबूत साझेदारी दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में मेलोनी के साथ पीएम मोदी की दोस्ती और दोनों नेताओं के बीच सहयोग भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026