लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने

लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने, ट्रम्प समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने फ्लावियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार जीत दर्ज की। उनकी जीत का भारत-ब्राजील संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।<br/><br/>

By : स्वदेश डेस्क
लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने, ट्रम्प समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक बार फिर चुनाव जीत लिया है । 80 साल के लूला ने 25 अक्टूबर को हुए दूसरे दौर के मतदान में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति पद हासिल किया।  चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, लूला को 51.79% और फ्लावियो को 48.21% वोट मिले। 

इस चुनाव में लूला ने पहले दौर की हार को जीत में बदल दिया।  4 अक्टूबर को हुए पहले दौर में फ्लावियो को 47.03% वोट मिले थे  जबकि लूला को 45.16% वोट मिले थे। दूसरे दौर में लूला ने करीब 44 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की ।

पिता को हराया, अब बेटे को भी दी मात

लूला पहले 2003 से 2010 तक लगातार दो कार्यकाल राष्ट्रपति रहे । इसके बाद 2022 में उन्होंने जायर बोल्सोनारो को हराकर सत्ता में वापसी की थी। अब  2026 में उन्होंने जायर के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो को मात दी है।

लूला का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था, लेकिन बाद में उनकी सजा रद्द हो गई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में वापसी की और राष्ट्रपति बने।

भारत के लिए क्यों अहम है यह जीत?

ब्राजील लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत का  अहम साझेदार भी है।  दोनों देश व्यापार, कृषि, ऊर्जा, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग करते हैं।  लूला की वापसी से भारत-ब्राजील सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसर बने रह सकते हैं।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले फ्लावियो की हार के बाद ब्राजील की विदेश नीति और अमेरिका के साथ उसके रिश्तों पर नजर रहेगी।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026