CJP पर विदेशी फंडिंग का आरोप

हॉलीवुड सिंगर का CJP पर अमेरिकी फंडिंग का आरोप, बताया- भारत में अशांति फैलाने की कोशिश

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP को अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया और युवाओं से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की। भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे; मोदी समर्थकों से एकजुट होने की अपील

By : स्वदेश डेस्क
हॉलीवुड सिंगर का CJP पर अमेरिकी फंडिंग का आरोप, बताया- भारत में अशांति फैलाने की कोशिश

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)  और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका के कुछ डोनर्स से आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि इस पैसे का इस्तेमाल भारत में अशांति फैलाने और सरकार के काम में रुकावट डालने के लिए किया जा रहा है।  हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

मिलबेन ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भारतीय युवाओं से इन गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि वे बाहरी ताकतों के दबाव में नहीं झुकेंगे।

अमेरिकी डोनर्स को लेकर क्या बोलीं मिलबेन?

मिलबेन का दावा है कि कुछ अमेरिकी डोनर्स दुनिया के दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एक खास  तरीका अपनाते हैं। उनके मुताबिक ऐसे लोग अमेरिका में पढ़े व्यक्तियों को चुनकर उन्हें कट्टर बनाते हैं और फिर अपने देश में अशांति फैलाने के लिए फंडिंग करते हैं । मिलबेन पहले भी कई मौकों पर मोदी सरकार के काम की तारीफ कर चुकी हैं। 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात भी की थीं।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पहले विदेशी फंडिंग के आरोपों पर कहना था कि संगठन का खर्च वह और उनके दोस्त मिलकर उठाते हैं। उन्होंने किसी बाहरी डोनर या बड़े उद्योगपति से मदद मिलने से इनकार किया था। 

इससे पहले बीजेपी नेताओं ने भी CJP की फंडिंग पर सवाल उठाए थे। फिलहाल, अमेरिकी फंडिंग को लेकर मिलबेन के दावे की पुष्टि करने के बाद अब सीजेपी पर सवाल उठना लाजमी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026