Modi-Trump Call After Iran-US Talks Fail

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद मोदी-ट्रंप की 40 मिनट बातचीत, पश्चिम एशिया पर चर्चा

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट फोन पर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति और संभावित समझौतों पर चर्चा हुई।

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद मोदी-ट्रंप की 40 मिनट बातचीत, पश्चिम एशिया पर चर्चा

US trump pm modi talk 40 minute

इंडिया और यूएस के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता विफल हो गई है। जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

अमेरिकी राजनयिक सर्जियो गोर के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। इसमें ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच संभावित बड़े समझौतों, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस साल तीसरी बार बातचीत

साल 2026 में यह तीसरी बार है जब मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इससे पहले 2 फरवरी को व्यापार समझौते और 24 मार्च को पश्चिम एशिया के हालात पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई थी।

होर्मुज स्ट्रेट और शांति की उम्मीद

पहले की बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद भी जताई थी।

वार्ता विफल, तनाव बरकरार

गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच करीब 21 घंटे चली वार्ता का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। हालांकि फिलहाल दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम बना हुआ है।

आगे की बातचीत की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता जल्द हो सकती है। इस बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026