Russia Offers Mediation After Iran-US Talks Fail

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल, रूस की एंट्री: पुतिन ने मध्यस्थता की पेशकश की, वैश्विक कूटनीति तेज

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की। पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर शांति वार्ता में सहयोग का भरोसा दिया।

ईरान-अमेरिका वार्ता विफल, रूस की एंट्री: पुतिन ने मध्यस्थता की पेशकश की, वैश्विक कूटनीति तेज

Middle East Tension

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद अब वैश्विक कूटनीति नए मोड़ पर पहुंच गई है। रूस ने इस पूरे मामले में मध्यस्थ बनने की इच्छा जताई है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत कर शांति वार्ता में सहयोग का प्रस्ताव दिया है।

क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने मध्य पूर्व में जारी तनाव को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से सुलझाने पर जोर दिया और ‘न्यायपूर्ण एवं स्थायी शांति’ के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

क्या अमेरिका मानेगा रूस का प्रस्ताव?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका, रूस की मध्यस्थता को स्वीकार करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति पूरी तरह से अमेरिका और ईरान के रुख पर निर्भर करेगी। हालांकि, रूस-यूक्रेन मामले में अमेरिका की भूमिका को देखते हुए कूटनीतिक संभावनाएं पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रहीं।

यूरोपीय संघ ने कूटनीति पर दिया जोर

यूरोपियन यूनियन ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। ईयू के प्रवक्ता अनवर अल अनौनी ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति के लिए कूटनीति बेहद जरूरी है और सभी पक्षों को बातचीत जारी रखनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता कोशिशों की भी सराहना की।

ब्रिटेन ने जताई निराशा

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने वार्ता विफल होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि कूटनीति में असफलताएं होती हैं, लेकिन प्रयास जारी रखना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की अपील

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वांग  ने युद्धविराम बनाए रखने और वार्ता फिर से शुरू करने की अपील की है। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दोनों देशों से संवाद जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान आगे भी इस दिशा में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच रूस की यह पहल आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय कर सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026