रूस ने यूक्रेन पर दागी 900 मिसाइलें, बड़े शहरों पर हमले जारी

रूस ने यूक्रेन पर दागी 900 मिसाइलें, बड़े शहरों पर हमले जारी

By : स्वदेश डेस्क
रूस ने यूक्रेन पर दागी 900 मिसाइलें, बड़े शहरों पर हमले जारी

कीव। यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन भी स्थितियां सामान्य होती नहीं दिख रही हैं। रूस ने यूक्रेन पर अबतक 900 मिसाइलें दागी हैं। राजधानी कीव सहित यूक्रेन के दो दर्जन से अधिक शहर धू-धू कर जल रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्धविराम की कोशिशें भी रंग लाती नहीं दिख रही हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेनी शहरों पर लगातार बम बरसाये जा रहे हैं। रूस लगातार मिसाइलों से भी हमला कर रहा है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर 900 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इस कारण अत्यधिक जान-माल के नुकसान और आवासीय एवं प्रशासनिक संपत्तियों को क्षति की बात भी कही गयी है।

 2,357 आम नागरिकों की मौत

मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2,357 आम नागरिकों की मौत हो गई। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी जोरदार हमला बोला जा रहा है। यहां सुबह-सुबह कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। कीव के एक अपार्टमेंट में रूस की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। इसके बाद अपार्टमेंट में आग लग गई।'

आवासीय परिसर पर हमला -  

इस बीच रूसी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि 14 मार्च को यूक्रेन की सेना ने दोनेत्सक इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 28 गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसी हमले के बीच यूक्रेन के सामाजिक नीति मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने अब तक 2000 से ज्यादा बच्चों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाला है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026