Trump on Oil Crisis No Help Buy US Oil or Act

होर्मुज तनाव पर ट्रम्प का यूरोप को सख्त बयान: तेल खुद लो या अमेरिका से खरीदो

ट्रम्प ने कहा अमेरिका अब किसी देश की मदद नहीं करेगा। देशों को खुद तेल लाना होगा या अमेरिका से खरीदना होगा। होर्मुज तनाव से इंटरनेट पर भी असर की आशंका।

होर्मुज तनाव पर ट्रम्प का यूरोप को सख्त बयान: तेल खुद लो या अमेरिका से खरीदो

Trump News

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद के लिए आगे नहीं आएगा। देशों को अपनी जरूरतें खुद पूरी करनी होंगी, खासकर तेल के मामले में।

ट्रम्प बोले- खुद संभालें हालात

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब देश अपनी जिम्मेदारी खुद उठाएं। उन्होंने कहा कि जो देश होर्मुज स्ट्रेट से तेल नहीं ले पा रहे, वे अमेरिका से खरीद सकते हैं।

‘हिम्मत है तो खुद होर्मुज जाओ’

ट्रम्प ने कहा कि अगर देश चाहें तो खुद होर्मुज जाकर तेल हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका उनकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे वे पहले अमेरिका की मदद के लिए नहीं आए। अपने बयान में ट्रम्प ने कहा कि ईरान पहले से कमजोर हो चुका है। उनके मुताबिक, सबसे कठिन चरण पूरा हो चुका है और अब बाकी देश खुद आगे बढ़ सकते हैं।

इस्फहान में अमेरिकी एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। हमले के बाद डिपो में मौजूद हथियारों में विस्फोट हुए और इलाके में आग लग गई।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है।

इंटरनेट पर भी असर का खतरा

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के कारण अब इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यहां से गुजरने वाली अंडरसी केबल्स को नुकसान पहुंचा तो भारत समेत कई देशों में इंटरनेट धीमा हो सकता है।

क्यों अहम है होर्मुज रूट

इस रूट से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल और 25% LNG गुजरती है। साथ ही दुनिया का 95-97% इंटरनेट डेटा फाइबर ऑप्टिक केबल्स के जरिए ट्रांसफर होता है, जिनमें कई केबल्स इसी इलाके से गुजरती हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026