Zelenskye plane Escapes Drone Attack

Russia Ukraine War:जेलेंस्की का प्लेन ड्रोन हमले से बचा; नॉर्वे जा रहे थे राष्ट्रपति, अलर्ट के बाद रुकी उड़ान

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन खतरे के कारण रुक गया। नॉर्वे PM ने बताया कि ड्रोन विमान के बेहद करीब पहुंच गया था।

By : संजय चतुर्वेदी
Russia Ukraine War:जेलेंस्की का प्लेन ड्रोन हमले से बचा; नॉर्वे जा रहे थे राष्ट्रपति, अलर्ट के बाद रुकी उड़ान

zelensky narowly saved drone attack

विदेश। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमिर जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरने के दौरान ड्रोन हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी टीवी से बातचीत कर यह जानकारी दी। जेलेंस्की नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। उन पर इस हमले की खबर से हड़कंप मच गया।

उड़ान से ठीक पहले विमान के पास पहुंचा ड्रोन

स्टोरे के अनुसार, जेलेंस्की का विमान लोल्दोवा से टेकऑफ करने वाला था। तभी एक ड्रोन उसके नजदीक आ गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि ड्रोन विमान से कितनी दूरी पर था और उन्हें इसकी जानकारी किस स्त्रोत से मिली थी। ड्रोन अलर्ट के चलते विमान की उड़ान में देरी हुई। इसके बाद मोल्दोवा के अधिकारियों ने विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी और जेलेंस्की नॉर्वे के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट से 160 किमी दूर मिला ड्रोन

जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ड्रोन की चेतावनी के बाद मोल्दोवा ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। एसोसिएटेट प्रेस के अनुसार, बाद में ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किमी दूर गिरकर नष्ट हो गया। मोल्दोवा के अधिकारियों ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, बाद में ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किमी दूर गिरकर नष्ट हो गया। मोल्दोवा के अधिकारियों ने इसे रूसी ड्रोन बताया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ड्रोन को जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था या वह किसी दूसरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था।

मेल्दोवा के राजदूत ने जताई साजिश की आशंका

अमेरिका में मेल्दोवोा के राजदूत वलादिस्लाव कुलमिन्स्की ने सीएनएन से कहा कि ड्रोन के गलती से मोल्दोवा में दाखिल होने की संभावना कम नजर आती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जेलेस्की का विमान एयरपोर्ट पर मौजूद था और उसी समय जेट-प्रोपेल्ड ड्रोन का मोल्दोवा में प्रवेश करना सिर्फ संयोग मानना मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की जांच अभी जारी है। इस समय यह कहना जल्दबाजी होगी कि ड्रोन को सीधे जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था।

राष्ट्रपति माइया संदू ने बताया गंभीर खतरा

मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू ने ड्रोन को देश में प्रवेश को लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने यूक्रेन की सीमा के पास एक बॉर्डरर क्रॉसिंग पर हुए रूसी ड्रोन हमले की भी निंदा की। मंगलवार को हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हुई थी। अब इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026