संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, गाजा के 23 लाख लोग भुखमरी से जूझ रहे

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, गाजा के 23 लाख लोग भुखमरी से जूझ रहे

राहत सामग्री की आपूर्ति तेज करने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका की सहमति से सुरक्षा परिषद में इससे संबंधित प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी चल रही है।

By : News Desk Bhopal
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, गाजा के 23 लाख लोग भुखमरी से जूझ रहे

यरुशलम । गाजा पट्टी में इजरायली सेना और हमास के बीच जारी भीषण लड़ाई के बीच संयुक्त राष्ट्र की आई रिपोर्ट युद्ध की भयावता के साथ डराने वाली है। इजराइली विमानों द्वारा गुरुवार को किए भीषण हमले व बमबारी में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। अमेरिका, यूरोपीय देश लगातार इजराइल पर युद्धविराम का दबाव बना रहे हैं। युद्ध की वजह से अब तक 20 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र समर्थित निकाय ने गुरुवार को एक रिपोर्ट साझा की है।

रिपोर्ट के अनुसार गाजा में 2.3 मिलियन यानी 23 लाख लोग भुखमरी के संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, युद्ध की वजह से गाजावासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, जिसकी वजह से अकाल का खतरा हर दिन बढ़ रहा है। एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में लोग दो-जून की रोटी के लिए मशक्कत कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मिस्र की ओर से गाजा वासियों के लिए भोजन, पानी और दवाएं भेजी गई थी। हाालांकि, यह मदद ऊंच के मुंह में जीरे जैसी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में मौजूद दस प्रतिशत लोगों को ही इस मदद से लाभ मिलने वाला है।

आईपीसी की रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई कि गाजा में ईंधन की जबरदस्त कमी है। कुछ दिनों पहले कई वीडियो वायरल हुए जिसमें देखा गया कि जैसे ही मानवीय सहायता लेकर ट्रक गाजा पहुंचे, गाजावासी ट्रकों पर सहायता सामग्री लेने के लिए टूट पड़े।सुरक्षा परिषद में अमेरिका ने गाजा में राहत सामग्री की धीमी आपूर्ति पर चिंता जताई है। कहा कि इसे लेकर विश्व में व्यापक चिंता है। इससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं। हम राहत सामग्री की आपूर्ति तेज करने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका की सहमति से सुरक्षा परिषद में इससे संबंधित प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी चल रही है।

दक्षिणी गाजा में भी बुधवार-गुरुवार की रात इजरायल ने भीषण बमबारी की। मिस्र की सीमा के नजदीक बसे रफाह कस्बे में गुरुवार सुबह हुई बमबारी में चार लोग मारे गए हैं। गाजा में चिकित्सा सुविधाएं संचालित करने वाली संस्था रेड क्रीसेंट ने कहा है कि लगातार चल रही लड़ाई और बमबारी के चलते वह जबालिया सहित कई स्थानों पर एंबुलेंस भेजकर वहां से मृतकों और घायलों को लाने की स्थिति में नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उत्तरी गाजा में आखिरी अस्पताल भी बंद होने के कगार पर है।

संबंधित सामग्री

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। नेतन्याहू को गादी आइज़ेनकोट समेत विपक्षी नेताओं से चुनौती है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

Oct 27, 2026
स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

केन्या में धर्मगुरु पॉल मैकेंजी और 30 साथियों को 191 मौतों के लिए दोषी पाया गया, जिसमें बच्चों को भूखा रखने का आरोप शामिल है।

Oct 21, 2026
अमेरिका-ईरान डील के बीच इजराइल के हमले से लेबनान में फिर भड़की जंग, 18 की मौत

अमेरिका-ईरान डील के बीच इजराइल के हमले से लेबनान में फिर भड़की जंग, 18 की मौत

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भी लेबनान में हिंसा फिर तेज हो गई है। इजरायली हमलों में 18 लोगों की मौत और सैनिकों की जान जाने से शांति प्रयासों पर संकट बढ़ा है।

Jun 19, 2026
‘The voice of hind rajab’ को मिली भारत में रिलीज़ की मंजूरी, बिना किसी कट के होगी 19 जून को थिएटर में रिलीज़

‘The voice of hind rajab’ को मिली भारत में रिलीज़ की मंजूरी, बिना किसी कट के होगी 19 जून को थिएटर में रिलीज़

ओस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द वॉयस ऑफ हिंद राजब' को CBFC ने बिना किसी कट के सर्टिफिकेट दिया। 19 जून को होगी थिएटर रिलीज़। जानिए पूरा मामला।

Jun 02, 2026
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया, बोले- “लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे”

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया, बोले- “लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे”

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। गाजा, होर्मुज और अमेरिका-ईरान तनाव पर बड़े अपडेट पढ़ें।

May 29, 2026