Trump Administration Approves Iran UN Visas

Iran Deligets in US: जंग के बीच UN पहुंचेंगे पेजेशकियान और अराघची, अमेरिका ने वीजा को दी मंजूरी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच ट्रंप प्रशासन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आने के लिए वीजा देने की मंजूरी दी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Iran Deligets in US: जंग के बीच UN पहुंचेंगे पेजेशकियान और अराघची, अमेरिका ने वीजा को दी मंजूरी

Iran Delegations will Visit US to join UN Meeting

विदेश। अमेरिका और ईरान के मध्य जारी जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अगले हफ्ते न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी प्रतिनिधिमंडल को शामिल होने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल और जरूरी कर्मचारियों को यूएन महासभा में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी।

 UN महासभा में शामिल होगा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

अमेरिका का यह फैसला ऐसा वक्त आया है। जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सैन्य टकराव जारी है। दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत भी अलग-अलग दौर में होती रही है। इस माहौल के बावजूद अमेरिका ने यूएन मुख्यालय की मेजबानी से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों का हवाला देथे हुए ईरानी अधिकारियों को महासभा में आने की अनुमति दी है। पेजेशकियान और अराघची इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। इस साल ईरान का प्रतिनिधिमंडल पिछले साल की तुलना में छोटा रहेगा।

अमेरिका ने यात्रा पर लगाई पाबंदियाँ

वीजा मिलने के बावजूद ईरानी अधिकारियों को अमेरिका में पूरी तरह खुली आवाजाही की छूट नहीं होगी। उनके लिए पहले से लागू यात्रा प्रतिबंध जारी रहेंगे। इसके अलावा अमेरिका में लग्जरी सामान खरीदने पर भी रोक रहेगी। अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि इन पाबंदियों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

न्यूयॉर्क में ईरानी अधिकारियों की आवाजाही पर अमेरिका पहले भी सीमाएं लगाता रहा है। आम तौर पर उनकी गतिविधियाँ यूएन परिसर, ईरान के यूएन मिशन,  UN में ईरानी राजदूत के आवास और जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीमित रही हैं।

फरवरी से जारी है अमेरिका ईरान संघर्ष 

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद 28 फरवरी को मौजूदा संघर्ष शुरू हुआ था। इसके बाद ईरान ने इजरायल और उनकी खाड़ी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजद हैं। तब से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि इस बीच संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत के प्रयास भी होते रहे हैं। आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा संघर्ष प्रमुख मुद्दों में शामिल रहने की संभावना है। इस सत्र में कई देशों के शीर्ष नेता न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

UN समझौते के तहत अमेरिका की जिम्मेदारी

ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अनुमति देने के फैसले का एक आधार 1947 का UN हेडक्वार्टर एग्रीमेंट है। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी करने वाले अमेरिका से विदेशी राजनयिकों को यूएन तक पहुंच उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है। हालांकि अमेरिकी सरकार सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अधिकार का भी इस्तेमाल करती रही है। ईरानी अधिकारियों को वीजा देने का फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने फिलिस्तीनी अधिकारियों को प्रवेश देने से इनकार किया है। इससे यूएन महासभा से पहले वाशिंगटन की अलग अलग विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को लेकर नीति भी चर्चा में है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026