वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव डूबी

वियतनाम में बड़ा हादसा! भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 मौतों की आशंका

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट पलट गई। राहत-बचाव अभियान जारी है। भारतीय दूतावास ने कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
वियतनाम में बड़ा हादसा! भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 मौतों की आशंका

वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज और बचाव अभियान (Search & Rescue Operation) जारी है। हादसे के कारणों और नाव पर सवार लोगों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह स्पीडबोट हॉन मे रट (Hon May Rut) से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट (An Thoi Port) लौट रही थी। इसी दौरान फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर समुद्र में नाव पलट गई और सभी यात्री पानी में गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय समुद्र अशांत था। आसपास मौजूद अन्य नौकाएं तुरंत बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन कई यात्री पलटी हुई नाव के अंदर फंस गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया।

भारतीय दूतावास ने बनाया कंट्रोल रूम

भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। दूतावास ने कहा कि भारतीय अधिकारियों का स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बना हुआ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

दूतावास ने सहायता और जानकारी के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं

  • +84 362817930
  • +84 915523714
  • +84 334520414
  • +84 913089165 (हनोई)

फु क्वोक क्यों है खास?

फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप और प्रमुख पर्यटन केंद्र है। इस वर्ष के पहले छह महीनों में यहां 57 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिनमें 13 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।

संबंधित सामग्री

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच तलाश जारी है।

Oct 30, 2026
Nepal Rashtra Bank: नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, मिली बड़ी अनुमति

Nepal Rashtra Bank: नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, मिली बड़ी अनुमति

नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेपाल के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत और नेपाल के नागरिकों को 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय करेंसी नोट देश में...

Jul 26, 2026
Trump Iran Deal: ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग खत्म, तेहरान ने कहा- अभी कोई अंतिम समझौता नहीं

Trump Iran Deal: ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग खत्म, तेहरान ने कहा- अभी कोई अंतिम समझौता नहीं

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान जंग खत्म हो गई है, लेकिन ईरान ने कहा कि अभी किसी अंतिम शांति समझौते पर फैसला नहीं हुआ है।

Jun 12, 2026
26 साल बाद लेबनान में इजराइल की सबसे बड़ी घुसपैठ, 900 साल पुराने किले पर फहराया झंडा

26 साल बाद लेबनान में इजराइल की सबसे बड़ी घुसपैठ, 900 साल पुराने किले पर फहराया झंडा

दक्षिणी लेबनान में इजराइल ने 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इसे 26 वर्षों में लेबनान के भीतर इजराइल की सबसे बड़ी सैन्य घुसपैठ माना जा रहा है।

May 31, 2026
किम जोंग-उन को कुछ हुआ तो तुरंत होगा परमाणु हमला! नॉर्थ कोरिया ने बदला संविधान

किम जोंग-उन को कुछ हुआ तो तुरंत होगा परमाणु हमला! नॉर्थ कोरिया ने बदला संविधान

नॉर्थ कोरिया ने संविधान में नया प्रावधान जोड़ते हुए साफ किया है कि किम जोंग-उन की हत्या या नेतृत्व खत्म होने की स्थिति में तुरंत परमाणु हमला किया जाएगा।

May 10, 2026