india vs west indies odi series records and debuti

INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

भारत वेस्टइंडीज पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी, कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर, नमन धीर ने वनडे डेब्यू किया। वहीं, आज रोहित की 200वीं ओपनिंग पारी होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsWI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में कोहली के 15 हजार वनडे रन करीब, नमन धीर का डेब्यू, टॉस जीतकर गेंदबाजी

India Vs West Indies 1st ODI Match

क्रिकेट। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके पीछे उनका तर्क था कि पिच अच्छी है और शाम की रोशनी में रन का पीछा करना आसान होगा। मौजूदा हालात में 18 ओवर तक वेस्टइंडीज बिना विकेट खोए 135 रना बना चुकी है। जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर मौजूद हैं। इस मैच में कई रिकॉर्ड बन और टूट सकते हैं।

इस मैच की एक खास बात यह भी रही कि बैटिंग ऑलराउंडर नमन धीर ने अपना वनडे डेब्यू किया। कप्तान शुभमन गिल ने खुद उन्हें इंडिया कैप सौंपकर यह पल यादगार बना दिया।

 कोहली के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड करीब

इस मैच में विराट कोहली की नजरें भी एक बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हैं। वे सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने के मुकाम से महज 59 रन दूर हैं। वह अभी तक 302 पारियों में 14941 रन बना चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम थी। उन्होंने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खलिाफ 377 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 43 मैचों में 9 शतक और 2261 रन उनके नाम दर्ज हैं। एक और शतक लगाते ही वे दो अलग अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। यह उपलब्धि वह श्रीलंका के खिलाफ पहले ही कर चुके हैं।

20 साल से भारत को सीरीज में नहीं हरा पाई वेस्टइंडीज

आंकड़े के अनुसार भारत का पलड़ा भारी दिखाते हैं। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी बाइलेटरल वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। उसके बाद से 13 सीरीज लगातार भारत के नाम रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबलों में भारत 723 और वेस्टइंडीज 64 मैच जीत चुका है। वहीं, 6 मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे हैं। 

रोहित शर्मा की 200 ओपनिंग पारी

एक तरफ एक बॉलर का डेब्यू तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस मैच में बतौर ओपनर अपनी 200 पारी खेलने उतरेंगे। उनके नाम 199 पारियों में 9865 रन दर्ज हैं। इस मैच के दौरान मौसम को लेकर राहत की बात यह है कि शुक्रवार की बारिश के बावजूद फिलहाल मैच पर मौसम का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026