टाइटंस के लिए खतरा! गुजरात की मुश्किलें बढ़ाएंगे ये 5 पंजाबी खिलाड़ी,अहमदाबाद में कर सकते हैं ब

टाइटंस के लिए खतरा! गुजरात की मुश्किलें बढ़ाएंगे ये 5 पंजाबी खिलाड़ी,अहमदाबाद में कर सकते हैं बड़ा कारनामा...

By : Rashmi Dubey
टाइटंस के लिए खतरा! गुजरात की मुश्किलें बढ़ाएंगे ये 5 पंजाबी खिलाड़ी,अहमदाबाद में कर सकते हैं बड़ा कारनामा...

Players Big Threat For Gujarat Titans: गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने वाला है। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि पंजाब किंग्स की अगुआई श्रेयस अय्यर करेंगे। दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, जिसके चलते फैंस का उत्साह चरम पर है। इस मैच से पहले आइए एक नजर डालते हैं उन 5 पंजाबी खिलाड़ियों पर जो गुजरात टाइटन्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

GT के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान

पंजाब किंग्स के नए कप्तान और शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। फिलहाल वह शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने खूब रन बटोरे हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक खेले गए 116 मैचों में अय्यर ने 21 अर्धशतकों की मदद से 3127 रन बनाए हैं, जो उनके अनुभव और दमदार बल्लेबाजी का सबूत है।

चहल की फिरकी से मुश्किल में आएगी गुजरात

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 205 विकेट लेने वाले दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। मेगा ऑक्शन में पीबीकेएस ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है। अहमदाबाद की पिच पर चहल की फिरकी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है और वह इस मुकाबले में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

शशांक सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें

आईपीएल 2024 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले शशांक सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभाई थी। शशांक ने 14 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से मैच का रुख पलट सकते हैं।

मार्कस स्टोयनिस की घर वापसी

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस की इस सीजन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए वापसी हुई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के दम पर स्टोयनिस किसी भी मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। अब तक खेले गए 96 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 1866 रन बनाए हैं और 43 विकेट भी अपने नाम किए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी से मुश्किल में आएगी 

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। वह नई गेंद से प्रभावी स्विंग कराने के साथ डेथ ओवर्स में भी कमाल की गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अपने सटीक यॉर्कर्स से वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं। अब तक खेले गए 65 आईपीएल मैचों में अर्शदीप 76 विकेट झटक चुके हैं, जिससे उनकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुजरात के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी अहम साबित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
Vaibhav Suryavanshi Debate: बेबी बॉस वैभव T20 में  धाकड़ पर टेस्ट को लेकर सवाल, पनेसर और क्लर्क आमने सामने

Vaibhav Suryavanshi Debate: बेबी बॉस वैभव T20 में धाकड़ पर टेस्ट को लेकर सवाल, पनेसर और क्लर्क आमने सामने

वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने पर बहस तेज है। मोंटी पनेसर ने तकनीक पर सवाल उठाए, जबकि माइकल क्लार्क ने तीनों फॉर्मेट में उनकी क्षमता का समर्थन किया।

Sep 20, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथी सीरीज में मौका मिला है, जबकि बुमराह की वापसी हुई है।

Sep 01, 2026
इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड से सीरीज का आखिरी टी20 हारा भारत, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में भारत को हार मिली। लेकिन अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया जो अब तक कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका।

Jul 12, 2026