एक्टर सतीश शाह का निधन: 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर सतीश शाह का निधन: 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से मशहूर एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन। किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

By : Swadesh Digital
एक्टर सतीश शाह का निधन: 74 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई। दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्षीय कलाकार का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके मैनेजर के मुताबिक, शाह का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में किया जाएगा।

कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह

सतीश शाह का नाम उन कलाकारों में शुमार था जिन्होंने हास्य अभिनय को नई ऊंचाई दी। टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सहज कॉमेडी टाइमिंग और संवाद अदायगी ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया था। फिल्मों की बात करें तो शाह ने ‘कल हो ना हो’ (2003) , ‘मैं हूं ना’ (2004) , ‘फना’ (2006) और ‘ओम शांति ओम’ (2007) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। साल 2008 में वे अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो *कॉमेडी सर्कस* के जज के रूप में भी नजर आए।

अचानक गिर पड़े, और सब खत्म हो गया

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने अपने पुराने दोस्त के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने बताया कि सतीश शाह हाल ही में कोलकाता से लौटे थे जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जॉनी ने कहा, “वे पूरी तरह ठीक लग रहे थे। आज दोपहर खाना खाने के बाद अचानक गिर पड़े।”

‘साराभाई’ परिवार में गहरा सदमा

साराभाई वर्सेज साराभाई शो में सतीश के साथ काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो। वे ह्यूमर और जीवन से भरे इंसान थे। इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है।” टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और सतीश शाह को एक विनम्र, अनुशासित और प्रेरणादायक व्यक्ति बताया।

सतीश शाह: सफर जो यादों में जिंदा रहेगा

मांडवी, मुंबई में जन्मे सतीश शाह ने सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद FTII, पुणे से अभिनय की ट्रेनिंग ली। उन्होंने साल 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से डेब्यू किया और करीब चार दशकों तक सिनेमा और टीवी दोनों में सक्रिय रहे। टीवी पर उनका सफर ये जो है जिंदगी (1984) से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए एक रिकॉर्ड है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026