अखनूर में LoC के पास सेना कर रही थी गश्त, तभी हुआ आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

अखनूर में LoC के पास सेना कर रही थी गश्त, तभी हुआ आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान गश्त पर थे। तभी आतंकवादियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिसमें तीन सैनिक चपेट में आ गए।

By : Jagdeesh Kumar
अखनूर में LoC के पास सेना कर रही थी गश्त, तभी हुआ आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

मंगलवार शाम जम्मू कश्मीर के अखनूर में एलओसी के पास IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट के बाद अब घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ख़ौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में LoC के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गश्त में थे सैनिक

अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान गश्त पर थे। तभी आतंकवादियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिसमें तीन सैनिक चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट के बाद तुरंत अतिरिक्त सेना बल भेजा गया और इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया।

बीते दिन हुई थी गोलीबारी

आपको बता दे इसके पहले बीते दिन सोमवार को नियंत्रण रेखा LoC के पास राजौरी जिले में गोलीबारी हुई थी। जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

गोला बारूद का जखीरा भी मिला था

सोमवार को ही कुपवाड़ा जिले में loc के पास सेना का तलाशी अभियान चल रहा था। इस दौरान उन्हें हथियारों और गोला बारूद से भरा जखीरा मिला था। जिसमें एक AK47, AK मैगजीन, एक सैगा एमके रायफल और 12 राउंड भरा था।

संबंधित सामग्री

अबूझमाड़ में फिर हादसा: डीमाइनिंग पर निकली ITBP टीम का वाहन पलटा, कई जवान घायल

अबूझमाड़ में फिर हादसा: डीमाइनिंग पर निकली ITBP टीम का वाहन पलटा, कई जवान घायल

बस्तर के अबूझमाड़ में डीमाइनिंग पर निकली ITBP टीम का वाहन पलट गया। हादसे में 6 जवान घायल हुए, 2 की हालत गंभीर है। हालिया IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल बढ़े।

May 08, 2026
छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट से दहला जंगल, DRG के 3 जवान घायल; नक्सली गतिविधियों पर फिर बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट से दहला जंगल, DRG के 3 जवान घायल; नक्सली गतिविधियों पर फिर बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ के कांकेर में डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में DRG के तीन जवान घायल हो गए। नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया।

May 02, 2026
बीजापुर में माओवादियों की साजिश नाकाम, 30 किलो की 2 IED बरामद की नष्ट

बीजापुर में माओवादियों की साजिश नाकाम, 30 किलो की 2 IED बरामद की नष्ट

बीजापुर के लंकापल्ली इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। 25–30 किलो की दो IED बरामद कर मौके पर नष्ट की।

Jan 29, 2026
नक्सल विरोधी ऑपरेशन के समय IED ब्लास्ट, कोबरा फोर्स के 2 जवान घायल

नक्सल विरोधी ऑपरेशन के समय IED ब्लास्ट, कोबरा फोर्स के 2 जवान घायल

नक्सली क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा फोर्स के दो जवान घायल हो गए। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।

Dec 15, 2025
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

इसकी चपेट में आने से जवान घायल हुए हैं। दोनों जवानों को अस्पताल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने घटना की पुष्टि की है।

Dec 02, 2023