प्रभावित क्षेत्र में तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका...

प्रभावित क्षेत्र में तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका...

एनएच-27 के नजदीक सुरवाया थाना क्षेत्र में स्थित इस टाइगर रिजर्व में लगी आग तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण तेजी से फैल गई।

By : Deepika Pal
प्रभावित क्षेत्र में तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका...

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे वहां रह रहे तीन व्यस्क बाघों और दो शावकों की जान को खतरा पैदा हो गया। एनएच-27 के नजदीक सुरवाया थाना क्षेत्र में स्थित इस टाइगर रिजर्व में लगी आग तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण तेजी से फैल गई। हालांकि, वन विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अब इसे लगभग नियंत्रित कर लिया गया है।  

आग पार्क के उस हिस्से में लगी है, जहां तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वन अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं।  

माधव टाइगर रिजर्व के रेंजर आर.के. दीक्षित के अनुसार, प्राथमिक जांच से पता चला है कि किसी अनजान व्यक्ति ने पार्क की सीमा के पास जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दी, जिससे आग भड़क उठी। आग लगभग एक हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैली, लेकिन त्वरित कार्रवाई से इसे नियंत्रित कर लिया गया।  

तेज गर्मी और सूखी झाडिय़ों ने बढ़ाई मुश्किलें  

इन दिनों तेज गर्मी और सूखी झाडिय़ों के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने इसके मद्देनजर पार्क में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग को पूरी तरह बुझाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026