अपने पांचवे प्रयास में दीपिका बनी MPPSC की टॉपर, आदित्य को मिला दूसरा स्थान, देखें सूची

अपने पांचवे प्रयास में दीपिका बनी MPPSC की टॉपर, आदित्य को मिला दूसरा स्थान, देखें सूची

देवास की दीपिका पाटीदार को प्रथम स्थान तो नर्मदापुरम के आदित्य तिवारी को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, लिस्ट में तीसरा नाम सुरभि जैन का है।

By : Jagdeesh Kumar
अपने पांचवे प्रयास में दीपिका बनी MPPSC की टॉपर, आदित्य को मिला दूसरा स्थान, देखें सूची

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके टॉप 10 की लिस्ट में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है। देवास की दीपिका पाटीदार को प्रथम स्थान तो नर्मदापुरम के आदित्य तिवारी को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, लिस्ट में तीसरा नाम सुरभि जैन का है। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे, वे राज्य सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

ये रही टॉपर लिस्ट

  1. दीपिका पाटीदार 
  2. आदित्य तिवारी
  3. सुरभि जैन
  4. महिमा चौधरी
  5. धर्मप्रकाश मिश्रा
  6. शानू चौधरी
  7. स्वाति सिंह
  8. उमेश अवस्थी
  9. कविता देवी यादव
  10. प्रत्यूष श्रीवास्तव

कौन है टॉपर दीपिका पाटीदार?

साल 2022 की टॉपर दीपिक देवास जिले के जामगोद की रहने वाली हैं। उनके पिता गोपाल पाटीदार ग्राम पंचायत गढ़खजूरिया के सचिव हैं। दीपिका ने 10वीं तक तालौद के सरकारी स्कूल से पढ़ी और 11वीं, 12वीं में राऊ स्कूल में टॉप किया। उसके बाद उन्होंने इंदौर की होल्कर कॉलेज से स्नातक किया। फिर दिल्ली में कोचिंग और इतिहास में परास्नातक किया। दीपिका बताती हैं कि वो 2018 से परीक्षा दे रही हैं। हर दिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करने के बाद उन्हें अब सफलता मिली। बता दें दीपिका को 1575 अंकों में से 902.75 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक मिले।

किसान के बेटे हैं आदित्य

टॉपर लिस्ट दूसरा नाम आदित्य तिवारी है जिनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। आदित्य नर्मदापुरम के कोठी बाजार में रहते हैं। उनके पिता सत्यनारायण तिवारी किसानी करते हैं। आदित्य बताते हैं कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, वो प्रतिदिन 11 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे।

छतरपुर की सुरभि जैन को मिला तीसरा स्थान

छतरपुर जिले की सुरभि जैन को कुल 893 अंक प्राप्त हुए हैं। लिस्ट में उन्हें तीसरा स्थान मिला है। सुरभि BE कंप्यूटर साइंस में सब रजिस्टार भी हैं। बकस्वाहा तहसील जो कि हीरो के लिए प्रसिद्ध है, वहीं से सुरभि जैन आती हैं जिनकी रुचि भजन गायन में भी है। 

संबंधित सामग्री

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
MPPSC Exam Big Update: एमपी में साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; साल 2027 में खुलेंगे 12 नए यूनिवर्सिटी

MPPSC Exam Big Update: एमपी में साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; साल 2027 में खुलेंगे 12 नए यूनिवर्सिटी

भोपाल के सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मोहन यादव ने 2027 से साल में दो बार एमपीपीएससी परीक्षा, 12 नए विश्वविद्यालय और शोध करने वाले छात्रों को 25 हजार रुपये मासिक स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया।

Oct 06, 2026
एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 4 अक्टूबर को इंदौर में, 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 4 अक्टूबर को इंदौर के 30 केंद्रों पर सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 कराएगा। करीब 1239 पदों के लिए प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे।

Sep 30, 2026
MPPSC की 25,000 रुपये लेट फीस का नियम जारी रहेगा: मप्र हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की याचिका

MPPSC की 25,000 रुपये लेट फीस का नियम जारी रहेगा: मप्र हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की याचिका

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा में ली जा रही 25,000 रुपये की लेट फीस के खिलाफ दायर याचिका को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (इंदौर पीठ) ने खारिज कर दियाहै।

Sep 25, 2026
MP Vacancies 2026: मध्यप्रदेश में निकली सरकारी नौकरी! इन पदों पर होगी भर्ती 

MP Vacancies 2026: मध्यप्रदेश में निकली सरकारी नौकरी! इन पदों पर होगी भर्ती 

मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

Sep 20, 2026