MP Youth conclave 2026 Two MPPSC Exams a Year

MPPSC Exam Big Update: एमपी में साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; साल 2027 में खुलेंगे 12 नए यूनिवर्सिटी

भोपाल के सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मोहन यादव ने 2027 से साल में दो बार एमपीपीएससी परीक्षा, 12 नए विश्वविद्यालय और शोध करने वाले छात्रों को 25 हजार रुपये मासिक स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया।

By : उमेश सिंह
MPPSC Exam Big Update: एमपी में साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; साल 2027 में खुलेंगे 12 नए यूनिवर्सिटी

CM Mohan MP Youth Conclave 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अब एमपीपीएससी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सएम यूथ कॉन्क्लेव 2026 के मंच से यह एलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 12 नए विश्वविद्यालय भी खोले जाएंगे। यह व्यवस्था 2027 से लागू होगी.

साल 2027 होगा युवा वर्ष

कॉन्क्लेव में हजारों युवा पहुंचे। उनके साथ सरकारी विभाग, विश्वविद्यालय, स्टार्टअप और शिक्षा, रोजगार व कौशल विकास से जुड़ी संस्थाएं भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027  को प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कॉलेज में शोध करने वाले विद्यार्थियों को हर महीने 25 हजार रुपेय की छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हीं कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी। परीक्षा साल में दो बार होने से उम्मीदवारों को ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही भर्ती चक्रों के बीच लंबा इंतजार भी घटेगा। 

प्रदेश में करीब 2.34 करोड़ युवा

प्रदेश सरकार का यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि प्रदेश में युवाओं की संख्या बहुत बड़ी है। भारत सरकार के जनसंख्या अनुमानों में अनुसार 2021 में मध्य प्रदेश में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 2.34 करोड़ लोग थे। यह राज्य की आबादी का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सा है।

पीएम के रोजगार वाले विजन का जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में  प्रधानमंत्री मोदी के कौशल, तकनीक, उद्यमिता और रोजगार वाले विजन का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि तेजी से बदलते जॉब मार्केट के लिए युवाओं को तैयार करना जरूरी है। कॉन्क्लेव में 80 से ज्यादा स्टॉल लगे थे। इनमें रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, इनोवेशन और रिसर्च के मौके दिखाए गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे नए दौर के सेक्टर भी चर्चा में रहे।

 

कौशल और रोजगार की कौन सी योजनाएं वर्तमान में हो रही संचालित

सरकार ने जनवरी 2025 में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया था। यह शिक्षा, कौशल, रोजगार और युवा विकास को एक ढांचे में जोड़ता है। इसका लक्ष्य 2028 तक कक्षा 10 और 2030 तक कक्षा 12 तक की पढ़ाई पूरी कराना है। साथ ही 2030 तक 70 प्रतिशत युवाओं की आमदनी कम से कम कुशल श्रमिक के न्यूनतम स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है। मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच युवा संगम के तहत 1 लाख 68 हजार 222 युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप का फायदा मिला।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 18 से 29 साल के पात्र युवाओं को पंजीकृत संस्थानों में काम के साथ प्रशिक्षण मिलता है। इसमें दर्जनों सेक्टर और 1000 से ज्यादा मंजूर कोर्स शामिल हैं। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी मिलता है। जॉब, कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक जगह देने के लिए मेरा युवा मध्य प्रदेस पोर्टल भी बनाया गया है।

सरकारी नौकरी के साथ निवेश और तकनीक पर भी जोर

डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में करीब 85 हजार लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने आगे के रोजगार को औद्योगिक निवेश, नए मेडिकल कॉलेज, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और उभरती तकनीकों से जोड़ा। सरकार चाहती है कि युवा सिर्फ सरकारी नौकरी तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता और तकनीक वाले करियर को भी चुने।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी और उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026